
साइबर फ्रॉड से बचना है? आजकल एक छोटी सी गलती से बैंक अकाउंट खाली हो सकता है! जानिए 5 जरूरी तरीके

OTP और पासवर्ड किसी को न दें बैंक कभी भी फोन करके OTP नहीं मांगता, अनजान लिंक पर क्लिक न करें, सोशल मीडिया पर पर्सनल जानकारी शेयर न करें |

मजबूत पासवर्ड बनाएं पासवर्ड में अक्षर, नंबर और स्पेशल कैरेक्टर रखें, एक ही पासवर्ड हर जगह इस्तेमाल न करें, समय-समय पर पासवर्ड बदलते रहें |

फर्जी कॉल और मैसेज से सावधान “KYC अपडेट” या “लॉटरी जीतने” वाले कॉल से बचें, बैंक या सरकारी संस्था के नाम पर धोखा हो सकता है, शक होने पर आधिकारिक वेबसाइट से जांच करें |

पब्लिक Wi-Fi पर बैंकिंग न करें कैफे या रेलवे स्टेशन के Wi-Fi से पेमेंट न करें, सुरक्षित और निजी नेटवर्क का इस्तेमाल करें |

तुरंत शिकायत करें अगर फ्रॉड हो जाए तो: 1930 हेल्पलाइन पर तुरंत कॉल करें, cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें, जल्दी कार्रवाई से पैसे वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है |

याद रखें सतर्कता ही सुरक्षा है। थोड़ी सी सावधानी आपको बड़ी आर्थिक हानि से बचा सकती है।