ऑपरेशन सिंदूर में नारी शक्ति
पहलगाम आतंकी हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर में महिला अधिकारियों को अग्रणी भूमिका देकर भारत ने आतंकवाद के खिलाफ सशक्त संदेश दिया। कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने नेतृत्व और साहस से देश का मान बढ़ाया।
महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 2025 का वनडे विश्व कप जीतकर देश को गौरवान्वित किया। हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना के नेतृत्व में भारत ने ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका को हराकर खिताब जीता।
मैथिली ठाकुर का नया सफर
लोकगायिका मैथिली ठाकुर ने संगीत से राजनीति तक का सफर तय करते हुए विधायक बनकर युवाओं के लिए प्रेरणा की नई मिसाल पेश की।
साहित्य में भारत की पहचान
बानू मुश्ताक की किताब हार्ट लैंप को बुकर पुरस्कार मिला, जिसने भारतीय साहित्य को वैश्विक मंच दिलाया। हार्ट लैंप की कहानियाँ महिलाओं के संघर्ष, पीड़ा और आत्मबल को प्रभावशाली ढंग से सामने लाती हैं।
निर्मला सीतारमण का आर्थिक नेतृत्व
बजट 2025-26 में कर राहत और जीएसटी सुधारों के जरिए निर्मला सीतारमण ने अर्थव्यवस्था को मजबूती और मध्यम वर्ग को बड़ी राहत दी।
2025: बेटियों का जश्न (हर क्षेत्र में नारी शक्ति)
यह साल साबित कर गया कि जब महिलाएं आगे बढ़ती हैं, तो पूरा देश नई ऊंचाइयों तक पहुंचता है। खेल, प्रशासन, साहित्य और विज्ञान—हर मोर्चे पर महिलाओं ने नेतृत्व की मिसाल पेश की।