बेउर जेल से विधानसभा तक: जमानत याचिका खारिज

बिहार के मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह इस समय दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में बेउर जेल में बंद हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान 30 अक्टूबर 2025 को हुई इस सनसनीखेज हत्या के बाद उनकी गिरफ्तारी हुई थी, तब से वे न्यायिक हिरासत में हैं।
जमानत याचिका खारिज, फिर भी शपथ का रास्ता साफ
अनंत सिंह की ओर से सिविल कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की गई थी, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया। हालांकि, एमपी-एमएलए कोर्ट से उन्हें विधायक पद की शपथ लेने के लिए विशेष अनुमति मिल गई है। इसके बाद उनके शपथ ग्रहण का रास्ता साफ हो गया।
कड़ी सुरक्षा में बेउर जेल से विधानसभा लाए जाएंगे
मंगलवार, 03 फरवरी 2026 को सुबह 11 बजे अनंत सिंह विधानसभा में विधायक पद की शपथ लेंगे। इसके लिए उन्हें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बेउर जेल से बिहार विधानसभा लाया जाएगा। प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा को लेकर विशेष तैयारी की है।




