IPL Auction2026 Live:मिनी ऑक्शन में पैसों की बरसात: अबू धाबी में IPL 2026 मिनी ऑक्शन, आज लगेगी पहली बोली
16 दिसंबर 2025
|315

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का मिनी ऑक्शन आज क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास होने वाला है। यह आईपीएल इतिहास का 19वां ऑक्शन है, जिसका आयोजन अबू धाबी के एतिहाद एरीना में किया जा रहा है। इस ऑक्शन में खिलाड़ियों पर जमकर पैसा बरसने की पूरी उम्मीद है और कई नए रिकॉर्ड बन सकते हैं।
इस बार ऑक्शन लिस्ट में कुल 369 खिलाड़ी शामिल हैं, लेकिन फ्रेंचाइजी टीमें अधिकतम 77 खिलाड़ियों को ही खरीद पाएंगी। इनमें विदेशी खिलाड़ियों की संख्या 31 से अधिक नहीं हो सकती। ऐसे में सीमित स्लॉट्स के कारण खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा तय मानी जा रही है।
पहली बोली और ऑक्शन का समय
आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन की पहली बोली दोपहर के समय लगने की संभावना है। सभी 10 फ्रेंचाइजियां अपनी रणनीति और पर्स के हिसाब से खिलाड़ियों पर दांव लगाएंगी।





