बुलंदशहर में नकली नोटों का बड़ा खुलासा: 3 शातिर गिरफ्तार
फ्री होम डिलीवरी
₹0

स्मार्टवॉच ऑफर
₹2,999
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद में नकली नोट छापकर बाजार में खपाने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। थाना नरौरा पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से 12 हजार रुपये के 500-500 के नकली नोट, 14 हजार रुपये के अधछपे नोट, एक प्रिंटर मशीन, तीन मोबाइल फोन और एक बाइक बरामद की गई है।
सब्जी विक्रेता की शिकायत से खुला राज
मामले का खुलासा तब हुआ जब 23 फरवरी को नरौरा क्षेत्र के पैठ बाजार में एक सब्जी विक्रेता को 500 रुपये के फर्जी नोट दिए गए। नोट संदिग्ध लगने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। शिकायत के आधार पर थाना नरौरा में बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से गिरोह तक पहुंच बनाई।
सिंचाई विभाग कॉलोनी के पास से तीन आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने सिंचाई विभाग कॉलोनी के पास से तीन आरोपियों — भूपेंद्र यादव, राकेश यादव और कुंवरपाल — को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपी जनपद संभल के गुन्नौर और जुनावाई थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। थाना प्रभारी गंगा प्रसाद राजपूत और एसपी सिटी शंकर प्रसाद के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।
हेडफोन्स सेल
₹1,499
स्मार्टवॉच ऑफर
₹2,999
टैबलेट मेगा सेल
₹12,999
खबरे और भी है...
हेडफोन्स सेल
₹1,499
फैशन कलेक्शन
₹799
भोपाल के MP नगर जोन-2: युवक को बेरहमी से पीटा
बेस्ट लैपटॉप डील
₹39,999







