दिल्ली द्वारका में ‘रीलबाज’ नाबालिग का कहर: ऑफिस जा रहे साहिल की मौके पर मौत

8 घंटे पहले351
ऑफिस जा रहे साहिल की मौके पर मौत

दिल्ली के द्वारका सेक्टर-11 में 3 फरवरी को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज के पास 23 वर्षीय साहिल धनेशरा की तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस जांच के अनुसार, 17 वर्षीय नाबालिग अक्षत्र सिंह बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के महिंद्रा स्कॉर्पियो (UP57BM3057) चला रहा था। वह अपनी बहन के साथ सोशल मीडिया के लिए स्पीड और स्टंट वाली रील बना रहा था। सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि वाहन उल्टी लेन में जाकर बस के सामने स्टंट कर रहा था। इसी दौरान स्कॉर्पियो ने साहिल की बाइक Yamaha YZF R15 को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि साहिल की मौके पर ही मौत हो गई। स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर एक पार्क की गई टैक्सी Maruti Suzuki डिजायर और एक ई-रिक्शा से भी टकरा गई, जिसमें टैक्सी चालक घायल हो गया।

क्या है पूरा मामला?

साहिल धनेशरा एक प्रॉपर्टी डीलर थे और घटना के दिन अपने ऑफिस जा रहे थे। पुलिस ने स्कॉर्पियो जब्त कर ली है और मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनमें रील रिकॉर्डिंग चल रही थी। वाहन पर पहले से 13 ओवरस्पीडिंग चालान दर्ज थे।

आरोपी को गिरफ्तार किया गया, लेकिन 10 फरवरी को बोर्ड परीक्षा का हवाला देकर उसे अंतरिम जमानत मिल गई।

खबरे और भी है...