होली के दिन दिल्ली में युवक की पीट-पीटकर हत्या: तरुण के पिता की CBI जांच की मांग

3 घंटे पहले351
🚚

फ्री होम डिलीवरी

₹0

विज्ञापन
तरुण के पिता की CBI जांच की मांग

स्मार्टवॉच ऑफर

₹2,999

विज्ञापन

राजधानी दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में होली के दिन हुई हिंसक झड़प में 26 वर्षीय युवक तरुण कुमार की मौत के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मृतक के पिता ने बेटे की मौत की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए पूरे मामले की CBI जांच कराने की मांग की है। उन्होंने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं।

गुब्बारे से शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार 4 मार्च की रात उत्तम नगर थाना क्षेत्र की हस्तसाल पुनर्वासित कॉलोनी में एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि एक नाबालिग लड़की के हाथ से फेंका गया पानी का गुब्बारा सड़क से गुजर रही महिला पर गिर गया। इस बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।

झड़प में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल 26 वर्षीय तरुण कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने सात लोगों को पकड़ा

पुलिस के मुताबिक इस मामले में अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है। पहले इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 110 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया था, लेकिन तरुण की मौत के बाद इसमें धारा 103(1) (हत्या) भी जोड़ दी गई।

पिता ने लगाए पुलिस पर आरोप

मृतक तरुण के पिता ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके बेटे की मौत की सही तरीके से जांच नहीं की गई। उनका कहना है कि पुलिस यह दावा कर रही है कि 5-6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन परिवार को आरोपियों को दिखाया तक नहीं गया।

उन्होंने आरोप लगाया कि जब वे न्याय की मांग लेकर थाने पहुंचे तो पुलिस ने दरवाजे बंद कर दिए और जब उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया तो उन पर लाठीचार्ज किया गया।

15-20 लोगों ने किया हमला

तरुण के पिता के मुताबिक, उनके बेटे पर करीब 15-20 लोगों ने एक साथ हमला किया था और मौके पर ही उसकी बेरहमी से पिटाई की गई, जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि घटना के बाद भी कई आरोपी खुलेआम घूमते रहे, लेकिन पुलिस ने तुरंत कार्रवाई नहीं की।

पांच दशक से पड़ोसी हैं दोनों परिवार

पुलिस का कहना है कि दोनों परिवार पिछले करीब 50 वर्षों से पड़ोसी हैं और उनके बीच पहले भी छोटे-छोटे मुद्दों को लेकर विवाद होते रहे हैं, जिनमें पार्किंग और कूड़ा फेंकने जैसी बातें शामिल हैं।

इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा

घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। द्वारका जिले के पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि क्षेत्र को अलग-अलग जोन और सेक्टर में बांटकर पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।

नेताओं ने परिवार से की मुलाकात

मामले के बाद भाजपा सांसद कमलजीत सेहरावत और दिल्ली सरकार के मंत्री पंकज कुमार सिंह ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया और परिवार को न्याय दिलाने की बात कही।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

🎧

हेडफोन्स सेल

₹1,499

विज्ञापन
📱

टैबलेट मेगा सेल

₹12,999

विज्ञापन

खबरे और भी है...

👔

फैशन कलेक्शन

₹799

विज्ञापन
🏠

होम अप्लायंसेस

₹15,999

विज्ञापन