जश्न बना ‘काल’: नाबालिग के हाथ में थी लाइसेंसी पिस्टल
फ्री होम डिलीवरी
₹0
स्मार्टवॉच ऑफर
₹2,999
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब ‘हर्ष फायरिंग’ ने एक मासूम की जिंदगी को मौत के मुहाने पर ला खड़ा किया। कोतवाली नगर क्षेत्र में 19 फरवरी को प्री-वेडिंग ‘भात’ रस्म के दौरान की गई फायरिंग में 8 वर्षीय रेयांश सोनी के सिर में गोली लग गई।
वर्तमान में मासूम का इलाज नोएडा (गौतम बुद्ध नगर) के एक निजी अस्पताल में चल रहा है, जहां वह कोमा में वेंटिलेटर सपोर्ट पर जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है।
नाबालिग के हाथ में लाइसेंसी पिस्टल, कैसे हुई चूक?
पुलिस के अनुसार, आरोपी रोबिन वर्मा की बेटी की शादी से एक दिन पहले घर में कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान रोबिन के नाबालिग बेटे ने अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से हर्ष फायरिंग की। फायरिंग के दौरान एक गोली पास के मकान की छत पर खड़े रेयांश के सिर में जा लगी।
पुलिस ने बरामद किए
लाइसेंसी पिस्टल, एक मैगजीन, एक जिंदा कारतूस, दो खाली खोखे, पुलिस अधीक्षक (नगर) शंकर प्रसाद ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि नाबालिग को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।
वायरल वीडियो और CCTV फुटेज से खुलासा
घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें नाबालिग को फायरिंग करते देखा जा सकता है। सीसीटीवी फुटेज में गोली लगने के बाद परिजन घायल बच्चे को अस्पताल ले जाते नजर आ रहे हैं। यह दृश्य न सिर्फ झकझोर देने वाला है, बल्कि समाज के लिए एक बड़ा सवाल भी खड़ा करता है।
हेडफोन्स सेल
₹1,499
स्मार्टवॉच ऑफर
₹2,999
टैबलेट मेगा सेल
₹12,999
खबरे और भी है...
रफ्तार का कहर: 50 वर्षीय शाकिर की मौत
बुलंदशहर में नकली नोटों का बड़ा खुलासा: 3 शातिर गिरफ्तार
हेडफोन्स सेल
₹1,499
फैशन कलेक्शन
₹799
अपराध रोकथाम तकनीक: 7 आधुनिक अपराध निरोधक तकनीकें:
लखनऊ नीला ड्रम केस: जितना सुलझा, उससे ज्यादा उलझा
बेस्ट लैपटॉप डील
₹39,999







