व्हीलचेयर वितरण या सिर्फ फोटो सेशन: सुल्तानपुर में व्हीलचेयर वितरण कार्यक्रम पर विवाद
31 दिसंबर 2025
|324
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से सामने आए एक व्हीलचेयर वितरण कार्यक्रम ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला उस वक्त सुर्खियों में आ गया जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक वृद्ध व्यक्ति को व्हीलचेयर पर बैठाकर फोटो और वीडियो बनवाया जाता है, लेकिन कार्यक्रम खत्म होते ही वही व्यक्ति अपने पैरों पर खड़ा होकर चलता नजर आता है।
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के मन में पहला सवाल यही उठा—क्या दिव्यांगों के लिए लाई गई सहायता सही लाभार्थियों तक पहुंची या पूरा कार्यक्रम केवल प्रचार और फोटो सेशन तक सीमित रह गया?






