छक्कों की बरसात के बाद लग्जरी तोहफा: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी को Tata Curvv

10 घंटे पहले351
🚚

फ्री होम डिलीवरी

₹0

विज्ञापन
14 साल के वैभव सूर्यवंशी को Tata Curvv

स्मार्टवॉच ऑफर

₹2,999

विज्ञापन

बिहार के उभरते क्रिकेट सितारे वैभव सूर्यवंशी के लिए 22 फरवरी 2026 का दिन ऐतिहासिक बन गया। राजधानी पटना के ‘संकल्प सभागार’ में आयोजित भव्य समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें 50 लाख रुपये का चेक देकर सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वैभव की मेहनत और समर्पण ने न सिर्फ बिहार बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया है। इतनी कम उम्र में उनका प्रदर्शन आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा है।

टाटा मोटर्स ने गिफ्ट की प्रीमियम SUV Tata Curvv
सम्मान यहीं नहीं रुका। आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन और ‘बेस्ट स्ट्राइकर ऑफ द सीरीज’ बनने पर टाटा मोटर्स ने वैभव को अपनी प्रीमियम एसयूवी Tata Curvv गिफ्ट की।
करीब 25 लाख रुपये कीमत वाली यह लग्जरी कूपे एसयूवी पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन विकल्पों में उपलब्ध है। पटना स्थित टाटा शोरूम में वैभव अपने पिता और परिवार के साथ कार की डिलीवरी लेने पहुंचे।

लेकिन खुद नहीं चला पाएंगे कार
हालांकि इतनी बड़ी उपलब्धि के बावजूद वैभव अभी खुद इस कार को नहीं चला पाएंगे। वजह साफ है—भारत में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए न्यूनतम उम्र 18 वर्ष है, जबकि वैभव अभी 14 साल के हैं और 27 मार्च को 15 वर्ष के होंगे। यानी फिलहाल यह शानदार कार उनके परिवार की शान बढ़ाएगी।

🎧

हेडफोन्स सेल

₹1,499

विज्ञापन
📱

टैबलेट मेगा सेल

₹12,999

विज्ञापन

खबरे और भी है...

👔

फैशन कलेक्शन

₹799

विज्ञापन
🏠

होम अप्लायंसेस

₹15,999

विज्ञापन