7 साल से चल रहे जमीन विवाद ने ली जान: ताबड़तोड़ फायरिंग में युवक की मौत, 3 घायल

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। औराई थाना क्षेत्र की घोसिया चौकी अंतर्गत जंगला बनपुरवा गांव में मंगलवार सुबह 4 बिस्वा जमीन को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट और फायरिंग हुई। इस दौरान 26 वर्षीय आशीष यादव की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि उसका भाई समेत तीन लोग घायल हो गए।
घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और तनाव का माहौल है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
खेत में बैरिकेडिंग के दौरान हुआ हमला
परिवार के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब 10 बजे आशीष यादव और उसका सगा भाई राजनाथ यादव विवादित जमीन पर बांस-बल्ली लगाकर बैरिकेडिंग कर रहे थे। तभी विपक्षी पक्ष 7-8 लोगों के साथ लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंच गया और हमला कर दिया। देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया।
लाठी-डंडों के बाद चली रिवॉल्वर
परिजनों का आरोप है कि मारपीट के दौरान एक आरोपी ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से तीन राउंड फायरिंग की।
एक गोली आशीष यादव के पेट में लगी,
एक गोली अखिलेश यादव के बाएं हाथ में लगी,
राजनाथ यादव लाठी-डंडों से गंभीर रूप से घायल हुआ,
फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।






