गीडा थाना क्षेत्र में हुई वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर दोस्त ने रची खौफनाक साजिश

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र में 7 फरवरी की सुबह सरसों के खेत में खून से लथपथ एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। बाद में मृतक की पहचान 10वीं कक्षा के छात्र अभिषेक सिंह (18) के रूप में हुई।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि अभिषेक को उसके ही पड़ोसी दोस्त ने पार्टी, शराब और लड़की का झांसा देकर घर से बुलाया था। इसके पीछे आरोपी को शक था कि अभिषेक उसकी पत्नी से बातचीत करता है।
दोस्ती के नाम पर रची गई साजिश
पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी ने अपने दो सगे भाइयों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।
अभिषेक को पेवनपुर गांव के सिवान में ले जाया गया, जहां पहले उसे शराब पिलाई गई।
इसके बाद मुर्गा काटने वाले चाकू से उसके सीने और गर्दन पर 35 बार वार किए गए और गला रेत दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गर्दन और सीने की हड्डियां कटने की पुष्टि हुई है।






