गणतंत्र दिवस 2026: “दिल ना दिया…” की धुन पर कदमताल करते जवान
23 जनवरी 2026
|636
राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस 2026 की तैयारियां पूरे शबाब पर हैं। कर्तव्य पथ पर 26 जनवरी की भव्य परेड के लिए भारतीय सेना के जवान दिन-रात अभ्यास में जुटे हुए हैं। इसी बीच परेड रिहर्सल से जुड़ा एक दिल छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
‘दिल ना दिया…’ गाने पर जवानों की सिंक्रोनाइज़्ड मार्च
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि भारतीय सेना के जवान ऋतिक रोशन की सुपरहिट फिल्म ‘कृष’ के मशहूर गाने “दिल ना दिया, दिल ना लिया, तो बोलो ना बोलो क्या किया” की धुन पर कदमताल करते नजर आ रहे हैं। हथियारों के साथ खड़े जवानों का तालमेल, लय और अनुशासन लोगों को बेहद पसंद आ रहा है।








