अद्भुत मेहनत और आत्मनिर्भरता की मिसाल: सोशल मीडिया पर उमड़ा सम्मान और समर्थन, दिव्यांग श्रमिक के लिए मदद की मांग तेज

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है। वीडियो में एक मिस्त्री बिना दोनों हाथों के ईंटों की चिनाई (Masonry Work) करता दिखाई दे रहा है। उसकी मेहनत, संघर्ष और जज़्बा लोगों को भावुक कर रहा है और हर कोई उसकी तारीफ कर रहा है।
कैसे करता है काम?
यह शख्स अपने बाजुओं के सहारे ईंट उठाता है, मसाला लगाता है, और बेहद सफाई से दीवार की चिनाई करता है| यह देखकर लोग हैरान हैं कि, जिस काम के लिए सामान्यतः दोनों हाथों की जरूरत होती है, उसे वह इतनी कुशलता से कर रहा है।
मेहनत का प्रेरणादायक उदाहरण:
लोग इस मिस्त्री को सच्चा योद्धा और प्रेरणा बता रहे हैं। कठिन परिस्थितियों में भी हिम्मत नहीं छोड़ी, परिवार की जरूरतों के लिए मेहनत जारी, किसी पर बोझ नहीं बनना चाहता | उसकी कहानी लाखों लोगों को यह संदेश दे रही है कि इच्छाशक्ति और जज़्बा हो तो कोई भी बाधा बड़ी नहीं होती।






