आज से या कल से? कब शुरू होगा खरमास: खरमास क्या है और इसका धार्मिक महत्व

Kharmas 2025 को लेकर लोगों में भ्रम बना हुआ है कि यह आज से शुरू होगा या कल से। हिंदू पंचांग के अनुसार खरमास वर्ष 2025 में 16 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 14 जनवरी 2026 तक रहेगा। इस अवधि में सूर्य देव धनु राशि में प्रवेश करते हैं, इसलिए इसे धनु मास भी कहा जाता है।
आज या कल—कब से शुरू होगा खरमास?
ज्योतिषीय गणना के अनुसार सूर्य का धनु राशि में प्रवेश 16 दिसंबर 2025 को होता है। इसी दिन से खरमास की शुरुआत मानी जाती है। कुछ पंचांगों में उदयातिथि के आधार पर इसे अगले दिन भी माना जाता है, लेकिन शास्त्रसम्मत मान्यता के अनुसार 16 दिसंबर से ही खरमास प्रभावी होगा।
खरमास क्या है और इसका महत्व
पौराणिक ग्रंथों के अनुसार, खरमास वह अवधि है जब सूर्य का तेज कुछ कम माना जाता है। यही कारण है कि यह समय सांसारिक सुख-सुविधाओं से अधिक आध्यात्मिक साधना, भक्ति और आत्मशुद्धि के लिए श्रेष्ठ माना गया है।
हिंदू धर्म में इसे अत्यधिक पुण्यदायी महीना कहा गया है।









