ब्रेकिंग न्यूज़
Logo
ट्रेंडिंग

UP Blackout Mock Drill: 75 जिलों में बजेगा सायरन

23 जनवरी 2026
|
328
75 जिलों में बजेगा सायरन

उत्तर प्रदेश में आज शुक्रवार, 23 जनवरी 2026 को एक ऐतिहासिक और व्यापक ब्लैकआउट मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर प्रदेश के सभी 75 जिलों में एक साथ शाम 6 बजे ब्लैकआउट किया जाएगा। इस दौरान हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन बजेंगे और कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस अभ्यास का उद्देश्य युद्ध या आपात स्थिति में राज्य और नागरिकों की तैयारियों को परखना है।

सायरन बजते ही बंद करनी होंगी लाइटें
मॉक ड्रिल के दौरान जैसे ही सायरन बजेगा, लोगों को अपने घरों, दुकानों, दफ्तरों और प्रतिष्ठानों की सभी लाइटें तुरंत बंद करनी होंगी।
प्रशासन ने साफ निर्देश दिए हैं कि:
कोई भी रोशनी बाहर नहीं जानी चाहिए,
मोबाइल फ्लैशलाइट, टॉर्च या माचिस जलाने पर रोक,
खिड़की-दरवाजों पर काला कपड़ा या कागज लगाना अनिवार्य,
यह अभ्यास युद्ध के समय दुश्मन से लोकेशन छिपाने और नागरिकों की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी माना जा रहा है।

खबरे और भी है...