अंक ज्योतिष: मूलांक 1 के जातक होते हैं जन्मजात लीडर

अंक ज्योतिष शास्त्र में मूलांक का व्यक्ति के जीवन, स्वभाव और भविष्य पर गहरा प्रभाव माना गया है। जिन लोगों का जन्म किसी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को होता है, उनका मूलांक 1 माना जाता है। मूलांक 1 का स्वामी ग्रह सूर्य देव हैं, जो ऊर्जा, आत्मबल, नेतृत्व और मान-सम्मान के प्रतीक माने जाते हैं।
सूर्य के प्रभाव से दमकता व्यक्तित्व
मूलांक 1 के जातक स्वभाव से ऊर्जावान, आत्मविश्वासी और महत्वाकांक्षी होते हैं। ये लोग नेतृत्व करना पसंद करते हैं और भीड़ से अलग पहचान बनाना चाहते हैं। स्वतंत्रता इनके जीवन की सबसे बड़ी प्राथमिकता होती है और ये किसी के अधीन काम करना पसंद नहीं करते।
मूलांक 1 की प्रमुख खूबियां
जन्मजात लीडरशिप: हर परिस्थिति में आगे बढ़कर जिम्मेदारी लेते हैं।
आत्मविश्वास से भरपूर: मुश्किल हालात में भी खुद पर भरोसा बनाए रखते हैं।
मेहनती और लक्ष्यनिष्ठ: जो ठान लें, उसे पूरा करके ही दम लेते हैं।
प्रेरणादायक व्यक्तित्व: दूसरों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।









