क्या होता है मूलांक 7?: केतु के प्रभाव में बुद्धिमान, आध्यात्मिक और रिसर्च में माहिर लोग

Comments
अंक ज्योतिष में मूलांक 7 को अत्यंत रहस्यमयी और आध्यात्मिक माना गया है। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को होता है, उनका मूलांक 7 होता है। इस मूलांक का स्वामी केतु ग्रह है, जो व्यक्ति को गहरी सोच, विश्लेषण क्षमता और आध्यात्मिक झुकाव प्रदान करता है।
केतु ग्रह का प्रभाव
केतु ग्रह के प्रभाव से मूलांक 7 वाले लोग अत्यंत बुद्धिमान, विचारशील और रिसर्च माइंड के होते हैं। ये जीवन के हर पहलू को गहराई से समझना चाहते हैं और सतही सोच इन्हें पसंद नहीं होती। यही कारण है कि ये लोग कला, विज्ञान, शोध, ज्योतिष, अध्यापन और दर्शन जैसे क्षेत्रों में विशेष सफलता प्राप्त करते हैं।
व्यक्तित्व और स्वभाव
मूलांक 7 वाले लोग स्वभाव से रहस्यमयी, शांत और विश्लेषणात्मक होते हैं। ये बुद्धिमान लोगों की संगति पसंद करते हैं और भीड़-भाड़ से दूरी बनाकर रखना इन्हें अच्छा लगता है। कभी-कभी अधिक सोच-विचार के कारण ये भावुक या निराश भी हो सकते हैं, लेकिन प्रेम संबंधों में ये बेहद वफादार होते हैं।
करियर और आर्थिक स्थिति
करियर के मामले में मूलांक 7 वाले लोग मेहनत से आगे बढ़ते हैं। धन कमाने में सक्षम होते हैं, लेकिन दान-पुण्य में भी खर्च करते हैं, जिससे इनकी आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहती है। ये लोग कवि, लेखक, दार्शनिक, वैज्ञानिक या शोधकर्ता के रूप में पहचान बना सकते हैं।
स्वास्थ्य संबंधी संकेत
अत्यधिक एकांत, तनाव और ओवरथिंकिंग के कारण मूलांक 7 वालों को मानसिक तनाव, पाचन संबंधी समस्या, त्वचा रोग और रक्तचाप जैसी परेशानियां हो सकती हैं। इन्हें ध्यान और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने की सलाह दी जाती है।
शुभ अंक, रंग और दिन
शुभ अंक: 1, 4, 5, 6
अशुभ अंक: 8 और 9
शुभ दिन: रविवार, सोमवार, गुरुवार
शुभ रंग: हल्का पीला, क्रीम, केसरिया, सफेद, हल्का हरा
वर्जित रंग: काला
मूलांक 7 के लिए ज्योतिष उपाय
रोज हनुमान चालीसा का पाठ करें,
भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें,
मंगलवार को तिल और गुड़ का दान करें,
रोज पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं,
कुत्ते को रोटी खिलाना शुभ माना जाता है,
मोती या लहसुनिया (Cat’s Eye) रत्न धारण किया जा सकता है,
नियमित ध्यान और साधना से केतु का नकारात्मक प्रभाव कम होता है|
अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 7 वाले लोग भले ही संघर्षों से गुजरते हों, लेकिन सही उपाय और सकारात्मक सोच से ये जीवन में बड़ी सफलता और आध्यात्मिक शांति प्राप्त कर सकते हैं।









