सुर्खियों में ‘बिग बॉस OTT 3’ फेम चंद्रिका दीक्षित: चंद्रिका दीक्षित ने मिस्ट्री मैन को किया प्रपोज

दिल्ली की वायरल ‘वड़ा पाव गर्ल’ और ‘बिग बॉस OTT 3’ फेम चंद्रिका दीक्षित एक बार फिर चर्चा के केंद्र में हैं। इस बार वजह उनका काम नहीं, बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ और पति युगम गेरा के साथ चल रहा विवाद है।
पति-पत्नी के बीच आरोपों की जंग
चंद्रिका और युगम दोनों ही एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। जहां चंद्रिका ने पति पर चीटिंग का आरोप लगाते हुए रोते हुए वीडियो और चैट्स शेयर कीं, वहीं युगम गेरा ने पलटवार करते हुए दावा किया कि खुद चंद्रिका का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है।
मिस्ट्री मैन संग वायरल रील्स
इसी बीच सोशल मीडिया पर चंद्रिका की एक मिस्ट्री मैन के साथ रोमांटिक रील्स तेजी से वायरल होने लगीं। कभी बाहों में, तो कभी आंखों में आंखें डालकर पोज देती नजर आईं चंद्रिका ने अफेयर की अटकलों को और हवा दे दी।
क्रिप्टिक पोस्ट से बढ़ी सनसनी
अफेयर की चर्चाओं के बीच चंद्रिका ने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की— “ये किरदार के खोखले दावे ना करो, राज हमने खोले तो बुरा मान जाओगे।” इस पोस्ट को सीधे तौर पर पति युगम गेरा से जोड़कर देखा जा रहा है।





