भागम भाग 2 में बदली स्टार कास्ट: अक्षय–परेश की वापसी

अक्षय–परेश की वापसी
प्रतिक्रियाएँ

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं

पहले आप अपनी बात रखें

CommentsReactionsFeedback

बॉलीवुड की कल्ट क्लासिक कॉमेडी ‘भागम भाग’ (2006) के सीक्वल को लेकर एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। ‘भागम भाग 2’ में जहां अक्षय कुमार और परेश रावल की आइकोनिक जोड़ी वापसी कर रही है, वहीं फैंस के फेवरेट गोविंदा इस बार फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे। उनकी जगह मेकर्स ने ‘सत्या’ और ‘द फैमिली मैन’ फेम मनोज बाजपेयी को कास्ट किया है, जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है।

अक्षय कुमार और परेश रावल फिर मचाएंगे धमाल
वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, पहले पार्ट की जान रहे अक्षय कुमार और परेश रावल अपने पुराने किरदारों की तर्ज पर नजर आएंगे। उनकी कॉमिक टाइमिंग और केमिस्ट्री को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं।

गोविंदा की जगह मनोज बाजपेयी, फैंस बोले— ‘गोविंदा नहीं तो फिल्म नहीं!’
जैसे ही गोविंदा के बाहर होने की खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा फूट पड़ा।
नेटिज़न्स का कहना है कि गोविंदा की कॉमिक टाइमिंग ही ‘भागम भाग’ की आत्मा थी। कई यूज़र्स ने लिखा— “मनोज बाजपेयी शानदार अभिनेता हैं, लेकिन गोविंदा वाला मैजिक रिप्लेस नहीं हो सकता।”

राज शांडिल्य संभालेंगे निर्देशन की कमान
इस बार फिल्म का निर्देशन राज शांडिल्य (ड्रीम गर्ल फेम) कर रहे हैं। ओरिजिनल फिल्म के निर्देशक प्रियदर्शन इस प्रोजेक्ट से जुड़े नहीं हैं, क्योंकि वे अक्षय कुमार के साथ हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ (रिलीज: 15 मई 2026) और थ्रिलर फिल्म ‘हैवान’ में व्यस्त हैं।

कॉमेडी ऑफ एरर्स पर आधारित होगी कहानी
‘भागम भाग 2’ की कहानी गलत पहचान, कॉमेडी ऑफ एरर्स और बढ़ती अफरा-तफरी पर आधारित होगी, जो पहले पार्ट की आत्मा और इमोशन को बनाए रखेगी।
फिल्म की शूटिंग अगले महीने मुंबई में शुरू होगी। फीमेल लीड के तौर पर मीनाक्षी चौधरी नजर आएंगी, जबकि मनोज बाजपेयी के अपोजिट एक्ट्रेस को लेकर बातचीत जारी है।

क्या आप जानते हैं?
‘भागम भाग’ (2006) का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था
फिल्म में गोविंदा, लारा दत्ता, राजपाल यादव, जैकी श्रॉफ और अरबाज खान नजर आए थे,
स्क्रीनप्ले: नीरज वोरा,
म्यूजिक: प्रीतम,
बजट: ₹32 करोड़,
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: ₹67 करोड़+
समीक्षाएं भले मिली-जुली रहीं, लेकिन फिल्म को मिला कल्ट कॉमेडी स्टेटस|

प्रतिक्रियाएँ

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं

पहले आप अपनी बात रखें

CommentsReactionsFeedback

खबरे और भी है...