“56 इंच की छाती को क्या हुआ था?”: चीन और सीमा विवाद पर सरकार से दो-टूक सवाल
संसद के बजट सत्र (फरवरी 2026) के दौरान राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा उस वक्त उग्र हो गई, जब नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रीय सुरक्षा और चीन के साथ जारी सीमा विवाद को लेकर केंद्र सरकार पर सीधा और तीखा हमला बोला।
राहुल गांधी ने वर्ष 2020 के लद्दाख संकट और हालिया रिपोर्टों का हवाला देते हुए सवाल दागा— “जब चीन हमारी ज़मीन पर कब्ज़ा करने की कोशिश कर रहा था, तब 56 इंच की छाती को क्या हुआ था? आप डरे हुए क्यों थे?” उनके इस बयान के बाद सत्ता पक्ष के सांसदों ने ज़ोरदार विरोध दर्ज कराया। सदन में भारी शोर-शराबा मच गया, जिसके चलते कार्यवाही पहले शाम 4 बजे तक और बाद में सीधे मंगलवार दोपहर 12 बजे तक स्थगित करनी पड़ी।
डोकलाम का मुद्दा और बढ़ा विवाद
राहुल गांधी ने डोकलाम विवाद को उठाते हुए सरकार पर आरोप लगाया कि वह चीन के नाम पर सच्चाई छुपा रही है और संसद को गुमराह कर रही है। कांग्रेस का कहना है कि राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दे पर चर्चा से उन्हें जानबूझकर रोका जा रहा है।





