राहुल गांधी का ‘गद्दार दोस्त’ तंज: रवनीत सिंह बिट्टू का पलटवार

लोकसभा में चल रहे लगातार हंगामे के बीच बुधवार को संसद परिसर उस वक्त सियासी अखाड़ा बन गया, जब नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय राज्य मंत्री व भाजपा सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। मामला तब बिगड़ा जब राहुल गांधी ने रवनीत सिंह बिट्टू को सार्वजनिक रूप से ‘गद्दार दोस्त’ कह दिया।
क्या है पूरा मामला?
संसद भवन की सीढ़ियों पर राहुल गांधी निलंबित सांसदों के साथ प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे रवनीत सिंह बिट्टू को देखकर राहुल गांधी ने तंज कसते हुए कहा— “मेरा गद्दार दोस्त… चिंता मत करो, वापस आऊंगा।”
इसके बाद राहुल गांधी ने आगे बढ़कर हाथ मिलाने की कोशिश की, लेकिन रवनीत सिंह बिट्टू ने हाथ मिलाने से साफ इनकार कर दिया और राहुल गांधी को ‘देश का दुश्मन’ बताया। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच माहौल और गरमा गया।
भाजपा का हमला— “सिखों का अपमान”
राहुल गांधी की टिप्पणी पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी का कहना है कि यह बयान सिर्फ एक सांसद पर नहीं, बल्कि पूरे सिख समुदाय के सम्मान पर हमला है। भाजपा नेताओं ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण और असंसदीय बताया।




