“टैक्स के 60 करोड़ रुपये बांग्लादेश को क्यों?”: बजट चर्चा के दौरान वित्तीय सहायता पर उठाए गंभीर सवाल
राज्यसभा में बजट चर्चा के दौरान सुलता देव ने केंद्र सरकार की प्राथमिकताओं पर तीखा सवाल उठाया। बीजू जनता दल (BJD) की सांसद ने पूछा कि “हमारे टैक्सपेयर्स के 60 करोड़ रुपये बांग्लादेश को क्यों दिए जा रहे हैं?”
उन्होंने कहा कि जब देश के कई राज्यों, खासकर ओडिशा, को अधिक वित्तीय सहायता की आवश्यकता है, तब पड़ोसी देशों को दी जा रही आर्थिक मदद पर पारदर्शिता और जवाबदेही जरूरी है।
बांग्लादेश को ₹60 करोड़ देने पर सवाल
सुलता देव ने बजट में बांग्लादेश को दिए गए ₹60 करोड़ की सहायता पर सवाल उठाते हुए कहा कि वहां अल्पसंख्यकों—हिंदू, ईसाई और बौद्ध समुदाय—के खिलाफ हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं।
उन्होंने केंद्र से स्पष्ट किया कि ऐसी परिस्थितियों में वित्तीय सहायता देने का औचित्य क्या है? साथ ही सरकार से यह भी अपील की कि वह इस विषय पर अपनी स्थिति साफ करे और संसद के सामने जवाबदेही सुनिश्चित करे।





