2008 से भी भयानक आर्थिक संकट की चेतावनी: पीटर शिफ बोले– डॉलर धराशायी होगा

पीटर शिफ बोले– डॉलर धराशायी होगा
प्रतिक्रियाएँ

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं

पहले आप अपनी बात रखें

CommentsReactionsFeedback

मशहूर अमेरिकी इकोनॉमिस्ट और यूरो पैसिफिक एसेट मैनेजमेंट के संस्थापक पीटर शिफ ने एक बार फिर दुनिया को हिला देने वाली चेतावनी दी है। शिफ का दावा है कि आने वाला आर्थिक संकट 2008 की वैश्विक मंदी से भी कहीं ज्यादा खतरनाक होगा और उसके सामने पिछली मंदी “बच्चों का खेल” लगेगी।

2008 से अलग होगा यह संकट
पीटर शिफ के मुताबिक, यह संकट 2008 की तरह पूरी दुनिया में नहीं फैलेगा, बल्कि अमेरिका पर केंद्रित रहेगा। 2008 में हाउसिंग मार्केट के क्रैश ने पूरी वैश्विक बैंकिंग व्यवस्था को हिला दिया था, लेकिन इस बार जड़ में डॉलर और अमेरिका की क्रेडिट आधारित अर्थव्यवस्था होगी।

डॉलर से दूरी, सोने की ओर दुनिया
शिफ का कहना है कि दुनिया भर के केंद्रीय बैंक डॉलर पर निर्भरता घटा रहे हैं और तेजी से अपने सोने के भंडार बढ़ा रहे हैं। अमेरिकी ट्रेजरी बेची जा रही हैं और गोल्ड खरीदा जा रहा है।
उनका दावा है कि डॉलर अपना रिजर्व करेंसी स्टेटस खोने की कगार पर है।

सोना-चांदी दे रहे संकट का संकेत
ग्लोबल मार्केट में भारी उतार-चढ़ाव के बीच 2025 में सोना 75%, चांदी 167% तक चढ़ चुकी है|  शिफ के मुताबिक, यह बढ़त किसी बूम की नहीं, बल्कि आने वाली आर्थिक तबाही की चेतावनी है।

सरकारी आंकड़े भरोसेमंद नहीं?
पीटर शिफ ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था की मजबूती के सरकारी दावों को खारिज करते हुए कहा कि ये आंकड़े बेहद घुमावदार (Distorted) हैं, इनमें महंगाई का असर छिपाया गया है, आने वाले वर्षों में महंगाई, बाइडन काल से भी ज्यादा खतरनाक हो सकती है|
उनका कहना है— “असली तस्वीर सरकारी रिपोर्ट नहीं, सोने की कीमतें दिखा रही हैं।”

अमेरिका दुनिया पर निर्भर है
शिफ ने ट्रम्प की नीतियों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि “दुनिया हमारी वजह से नहीं चलती, बल्कि हमारी अर्थव्यवस्था दुनिया पर निर्भर है।” अमेरिका उन चीजों के लिए दुनिया पर निर्भर है जिन्हें वह खुद नहीं बनाता। यह पूरी व्यवस्था डॉलर और कर्ज पर टिकी हुई है, जो अब टूटने वाली है।

व्हाइट हाउस का पलटवार
हालांकि, व्हाइट हाउस के प्रवक्ता कुश देसाई ने इन दावों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि अमेरिकी ट्रेजरी की विदेशी होल्डिंग रिकॉर्ड स्तर पर है,
अमेरिका में विदेशी निवेश बढ़ा है,
महंगाई घटी है और GDP ग्रोथ तेज हुई है,
उनके मुताबिक, राष्ट्रपति ट्रम्प के पद संभालने के बाद से ही कुछ लोग बेवजह डर फैला रहे हैं।

2008 की भविष्यवाणी से बने थे चर्चित
गौरतलब है कि पीटर शिफ वही इकोनॉमिस्ट हैं जिन्होंने 2008 के वित्तीय संकट की सटीक भविष्यवाणी की थी। तभी से उन्हें कीमती धातुओं, खासकर सोने को सबसे सुरक्षित निवेश मानने वाला एक्सपर्ट माना जाता है।

प्रतिक्रियाएँ

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं

पहले आप अपनी बात रखें

CommentsReactionsFeedback

खबरे और भी है...