इंदौर में MBA छात्रा की हत्या का सनसनीखेज खुलासा: आरोपी दोस्त मुंबई से गिरफ्तार

आरोपी दोस्त मुंबई से गिरफ्तार
प्रतिक्रियाएँ

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं

पहले आप अपनी बात रखें

CommentsReactionsFeedback

मध्यप्रदेश के इंदौर में 25 वर्षीय MBA छात्रा की हत्या का मामला सामने आया है। छात्रा का शव उसके सहपाठी पीयूष धामनोदिया के किराए के कमरे से बरामद हुआ। शव नग्न अवस्था में मिला और कमरे के बाहर से ताला लगा हुआ था। दुर्गंध आने पर पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बरामद किया।
पुलिस के अनुसार छात्रा 10 फरवरी से लापता थी। चार दिनों तक तलाश के बाद उसका शव मिला। मामले में मुख्य आरोपी पीयूष को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया गया है।

जन्मदिन पार्टी का बहाना, फिर अचानक मोबाइल बंद
10 फरवरी को छात्रा अपने पिता के साथ आधार कार्ड सुधार कराने के बहाने घर से निकली थी। पिता ने उसे कलेक्ट्रेट के पास छोड़ा था। वहां से छात्रा ने अपनी छोटी बहन को फोन कर बताया कि वह अपने क्लासमेट पीयूष के साथ जन्मदिन की पार्टी में जा रही है और रात 11 बजे तक लौट आएगी। लेकिन वह घर वापस नहीं लौटी। उसका मोबाइल फोन भी बंद हो गया। परिवार ने पहले खुद तलाश की और बाद में थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

कॉलेज व्हाट्सएप ग्रुप पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल
घटना की रात कॉलेज के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप पर छात्रा का एक आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किया गया। वीडियो में आरोपी का चेहरा इमोजी से ढका हुआ था, जबकि छात्रा का चेहरा साफ दिखाई दे रहा था।
परिवार का आरोप है कि आरोपी ने छात्रा के मोबाइल का दुरुपयोग कर वीडियो न सिर्फ ग्रुप में पोस्ट किया बल्कि उसके कॉन्टैक्ट नंबरों पर भी भेजे। इससे छात्रा को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया।

“पहले रेप, फिर हत्या” – पिता का आरोप
छात्रा के पिता ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। उन्होंने बताया कि शव इतनी खराब हालत में था कि पहचान सिर्फ मोजों से ही हो सकी। परिवार का आरोप है कि पुलिस ने शुरुआती दौर में गंभीरता नहीं दिखाई और कार्रवाई में देरी की।

आरोपी की गिरफ्तारी और चौंकाने वाले खुलासे
पुलिस उपायुक्त कृष्णा लालचंदानी ने बताया कि आरोपी पीयूष धामनोदिया को मुंबई से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए, हत्या के बाद कमरे में नशा किया, स्टेशन पहुंचकर सिम कार्ड तोड़कर फेंक दिया, नया सिम लेकर मुंबई की ट्रेन में बैठ गया, पुलिस से बचने के लिए हर 100 किमी पर ट्रेन बदलता रहा, मुंबई पहुंचकर लॉज में रुका और नौकरी की तलाश शुरू कर दी, मृतका की आत्मा से बात करने के लिए टोना-टोटका करने की बात भी सामने आई, पुलिस का कहना है कि दोनों के बीच शादी को लेकर विवाद चल रहा था। गुस्से में आरोपी ने छात्रा का गला घोंट दिया।

एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटनास्थल पर एफएसएल टीम ने जांच कर साक्ष्य एकत्र किए हैं। आरोपी के खिलाफ बलात्कार और हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच कर रही है।

परिवार का दर्द
छात्रा के पिता ने कहा, “मेरी बेटी दूसरे सेमेस्टर में पढ़ रही थी। उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और उसका वीडियो वायरल कर दिया गया।”

पुलिस जांच जारी
पुलिस अब इस मामले में डिजिटल डेटा, कॉल रिकॉर्ड और सोशल मीडिया गतिविधियों की गहन जांच कर रही है। आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

प्रतिक्रियाएँ

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं

पहले आप अपनी बात रखें

CommentsReactionsFeedback

खबरे और भी है...