शहीद दिवस 2026: स्वतंत्रता संग्राम में क्रांतिकारियों की भूमिका

स्वतंत्रता संग्राम में क्रांतिकारियों की भूमिका

Comments

No comments yet. Be the first!

हर साल 23 मार्च को भारत में शहीद दिवस मनाया जाता है। यह दिन उन महान स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि देने के लिए समर्पित है, जिन्होंने देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। यह दिन विशेष रूप से भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की शहादत की याद दिलाता है, लेकिन इसके साथ ही यह सभी वीरों के बलिदान का प्रतीक है।

शहीद दिवस का इतिहास

शहीद दिवस का इतिहास भारत के स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ा हुआ है। अंग्रेजों के करीब 200 वर्षों के शासन के खिलाफ देशभर में विद्रोह की लहर उठी। हर वर्ग के लोगों ने आज़ादी के लिए संघर्ष किया। इसी दौरान युवा क्रांतिकारियों ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ क्रांति की मशाल जलाई।

1928 में लाला लाजपत राय की मृत्यु के बाद भगत सिंह और उनके साथियों ने जिम्मेदार ब्रिटिश अधिकारी की हत्या कर दी। इसके बाद 1929 में केंद्रीय असेंबली में बम फेंककर “इंकलाब जिंदाबाद” का नारा लगाया गया, जिससे पूरे देश में जागरूकता फैली।

23 मार्च 1931: बलिदान का दिन

23 मार्च 1931 को लाहौर जेल में भगत सिंह, सुखदेव थापर और शिवराम राजगुरु को फांसी दे दी गई। तीनों क्रांतिकारियों ने हंसते-हंसते अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उनका बलिदान भारत के स्वतंत्रता संग्राम का एक निर्णायक मोड़ साबित हुआ।

भारत के लिए क्यों खास है यह दिन

भारत के लिए 23 मार्च बहादुरी, त्याग और देशभक्ति का प्रतीक है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि आज़ादी कितनी बड़ी कीमत चुकाकर हासिल की गई थी। हर साल इस दिन देशभर में शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाती है और उनके योगदान को याद किया जाता है।

पाकिस्तान के लिए भी खास है 23 मार्च

पाकिस्तान में भी 23 मार्च को नेशनल डे के रूप में मनाया जाता है। 1956 में इसी दिन पाकिस्तान का पहला संविधान लागू हुआ था और उसे इस्लामी गणराज्य घोषित किया गया था। इस तरह यह तारीख दोनों देशों के इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान रखती है।

नई पीढ़ी के लिए संदेश

शहीद दिवस सिर्फ अतीत को याद करने का दिन नहीं है, बल्कि यह नई पीढ़ी को देशभक्ति, साहस और समर्पण की प्रेरणा देता है। यह दिन हमें यह सिखाता है कि राष्ट्र की सेवा और उसके प्रति जिम्मेदारी निभाना हर नागरिक का कर्तव्य है।

खबरे और भी है...