PM Surya Ghar Yojana: बिजली बिल होगा जीरो! जानें पूरी योजना

Comments
सर्दियों में गीजर और रूम हीटर, तो गर्मियों में एसी और कूलर का इस्तेमाल आम लोगों के बिजली बिल को कई गुना बढ़ा देता है। ऐसे में बढ़ते बिजली खर्च से राहत देने के लिए केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana) आम जनता के लिए वरदान बनकर सामने आई है।
इस योजना के तहत न सिर्फ हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिलती है, बल्कि रूफटॉप सोलर पैनल लगवाने पर सरकार की ओर से भारी सब्सिडी भी दी जा रही है, जिससे बिजली बिल को लगभग जीरो तक लाया जा सकता है।
फरवरी 2024 में लॉन्च हुई थी योजना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फरवरी 2024 में इस महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत की थी। केंद्र सरकार का लक्ष्य वर्ष 2027 तक देश के 1 करोड़ घरों में सोलर पैनल स्थापित करना है।
9 दिसंबर 2025 तक 19.45 लाख सोलर सिस्टम इंस्टॉल
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 9 दिसंबर 2025 तक देशभर में 19,45,758 रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाए जा चुके हैं, जिससे 24,35,196 परिवारों को सीधा लाभ मिल रहा है।
सबसे ज्यादा सोलर इंस्टॉलेशन वाले राज्य—
गुजरात: 4,93,161
महाराष्ट्र: 3,63,811
उत्तर प्रदेश: 3,02,140
केरल: 1,69,227
एक बार खर्च, 25 साल तक राहत
पीएम सूर्य घर योजना उन परिवारों के लिए बेहद फायदेमंद है, जो लगातार बढ़ते बिजली बिल से परेशान हैं। एक बार सोलर पैनल लगवाने के बाद करीब 25 साल तक बिजली बिल की चिंता खत्म हो जाती है।
हालांकि, सोलर पैनल इंस्टॉल कराने से पहले घर की मासिक बिजली खपत का सही आकलन करना जरूरी है, ताकि सही क्षमता का सिस्टम लगाया जा सके।
300 यूनिट फ्री बिजली के साथ तगड़ी सब्सिडी
सरकार इस योजना में सोलर पैनल की क्षमता के अनुसार सब्सिडी देती है—
मासिक खपत सोलर क्षमता सब्सिडी
0–150 यूनिट 1–2 किलोवाट ₹30,000 – ₹60,000
150–300 यूनिट 2–3 किलोवाट ₹60,000 – ₹78,000
300 यूनिट से अधिक 3 किलोवाट से ज्यादा ₹78,000 तक
कौन-सा सोलर सिस्टम आपके घर के लिए सही?
यदि आपके घर में 2–3 पंखे, फ्रिज, 6–8 एलईडी लाइट, एसी या रूम हीटर और गीजर जैसे उपकरण हैं, तो रोजाना 8–10 यूनिट बिजली की जरूरत पड़ सकती है। ऐसे में 2 किलोवाट का सोलर पैनल पर्याप्त माना जाता है।
घर बैठे ऐसे करें आवेदन
1. वेबसाइट pmsuryaghar.gov.in पर जाएं
2. Apply for Rooftop Solar विकल्प चुनें
3. राज्य और DISCOM का चयन करें
4. उपभोक्ता नंबर, मोबाइल और ईमेल दर्ज कर लॉगइन करें
5. RTS सोलर पैनल के लिए आवेदन करें
6. फीजिबिलिटी अप्रूवल के बाद रजिस्टर्ड वेंडर से इंस्टॉलेशन कराएं
7. नेट मीटरिंग और जांच के बाद कमीशनिंग सर्टिफिकेट मिलेगा
8. बैंक डिटेल सब्मिट करते ही सब्सिडी सीधे खाते में आएगी







