13 साल की पीड़ा का अंत: एक ऐतिहासिक लेकिन भावुक विदाई

एक ऐतिहासिक लेकिन भावुक विदाई

Comments

No comments yet. Be the first!

भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु (Passive Euthanasia) की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का 24 मार्च 2026 को नई दिल्ली स्थित AIIMS में निधन हो गया। 31 वर्षीय हरीश पिछले 13 वर्षों से कोमा में थे और लाइफ सपोर्ट सिस्टम के सहारे जीवन जी रहे थे।

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला
11 मार्च 2026 को Supreme Court of India ने एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए हरीश राणा को पैसिव यूथेनेशिया की अनुमति दी। यह फैसला कई मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट और परिवार की सहमति के आधार पर लिया गया था। कोर्ट ने निर्देश दिया था कि मरीज को गरिमा के साथ अंतिम समय दिया जाए और लाइफ सपोर्ट को चरणबद्ध तरीके से हटाया जाए।

AIIMS में कैसे हुई प्रक्रिया?
हरीश राणा को गाजियाबाद से दिल्ली के AIIMS अस्पताल के पेलिएटिव केयर यूनिट में भर्ती किया गया। डॉक्टरों की एक विशेष टीम, जिसमें न्यूरोसर्जरी, ऑन्को-एनेस्थीसिया और मनोचिकित्सा विशेषज्ञ शामिल थे, ने उनकी देखभाल की। पोषण सपोर्ट धीरे-धीरे कम किया गया, दर्द से बचाने के लिए लगातार दवाएं दी गईं, पूरी प्रक्रिया में मरीज की गरिमा और आराम का ध्यान रखा गया, AIIMS ने अपने आधिकारिक बयान में परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

2013 का हादसा बना जिंदगी का मोड़
हरीश राणा मूल रूप से गाजियाबाद के निवासी थे और Panjab University में बीटेक के छात्र थे। साल 2013 में हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिरने के कारण उन्हें गंभीर ब्रेन इंजरी हुई, जिसके बाद वे कोमा में चले गए। तब से लेकर 13 वर्षों तक वे बिस्तर पर रहे और मशीनों के सहारे जीवन चलता रहा।

इमोशनल वीडियो ने लोगों को किया भावुक
AIIMS ले जाने से पहले उनके घर से एक भावुक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें ब्रह्माकुमारी संस्था की एक महिला उन्हें अंतिम विदाई देते हुए शांति से विदा लेने को कहती नजर आईं। इस दृश्य ने पूरे देश को भावुक कर दिया।

ग्रीन पार्क में हुआ अंतिम संस्कार
हरीश राणा का अंतिम संस्कार दिल्ली के Green Park Cremation Ground में किया गया। पिता अशोक राणा ने अंतिम प्रणाम किया, छोटे भाई आशीष ने मुखाग्नि दी, पूरे परिवार की आंखें नम थीं, 13 साल की लंबी लड़ाई के बाद परिवार को इस बात का सुकून है कि हरीश अब पीड़ा से मुक्त हो गए।

मौत के बाद भी दिया जीवन – अंगदान की मिसाल
हरीश राणा के परिवार ने उनके अंगदान का फैसला लिया। फेफड़े, किडनी और कॉर्निया दान किए गए, इससे करीब 6 लोगों को नई जिंदगी मिलने की उम्मीद, परिवार का कहना है कि हरीश हमेशा दूसरों की मदद करना चाहते थे, और उनकी यह इच्छा मृत्यु के बाद भी पूरी हुई।

देश में इच्छामृत्यु पर नई बहस
यह मामला भारत में इच्छामृत्यु को लेकर एक नई बहस और कानूनी दृष्टिकोण को जन्म देता है। इसे "मृत्यु में गरिमा" (Dignity in Death) की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। 

खबरे और भी है...