IPL 2026 का सादा आगाज़: BCCI का बड़ा फैसला

BCCI का बड़ा फैसला

Comments

No comments yet. Be the first!

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का आगाज 28 मार्च यानी कल से होने जा रहा है, लेकिन इस बार क्रिकेट फैंस को एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस सीजन की ओपनिंग सेरेमनी रद्द करने का फैसला लिया है, जो आमतौर पर बॉलीवुड ग्लैमर और भव्यता के लिए जानी जाती है।

IPL 2026 का सादा आगाज़, नहीं होगा रंगारंग उद्घाटन
इस बार IPL की शुरुआत बिना किसी भव्य कार्यक्रम के होगी। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहला मुकाबला खेला जाएगा, लेकिन फैंस को ओपनिंग शो का इंतजार नहीं करना पड़ेगा क्योंकि इसे पूरी तरह रद्द कर दिया गया है।

BCCI का भावुक फैसला, 11 मृतकों को दी जाएगी श्रद्धांजलि
BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने इस फैसले की पुष्टि करते हुए कहा कि: “पिछले साल हुई दुखद घटना को ध्यान में रखते हुए इस बार उद्घाटन समारोह नहीं किया जाएगा।” यह निर्णय 4 जून 2025 को बेंगलुरु में हुई भगदड़ में जान गंवाने वाले 11 लोगों के प्रति सम्मान और संवेदना व्यक्त करने के लिए लिया गया है।

बेंगलुरु भगदड़: कैसे हुआ था दर्दनाक हादसा?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने IPL 2025 में पहली बार खिताब जीता था। इसके बाद आयोजित विक्ट्री परेड के दौरान भारी भीड़ जमा हो गई।
स्टेडियम की क्षमता: 33,000,
मौजूद भीड़: 3.5 से 4 लाख लोग,
परिणाम: 11 लोगों की मौत, कई घायल,
इस मामले में कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ, RCB और अन्य के खिलाफ FIR दर्ज हुई। बाद में जांच में आयोजन में लापरवाही सामने आई और पुलिस अधिकारियों पर भी कार्रवाई हुई।

RCB vs SRH से होगा सीजन का पहला मुकाबला
IPL 2026 का पहला मैच 28 मार्च को खेला जाएगा, जिसमें
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)
vs
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)
RCB इस बार डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर मैदान में उतरेगी, जिससे मुकाबला और भी रोमांचक होने की उम्मीद है।

क्लोजिंग सेरेमनी पर बड़ा अपडेट
जहां ओपनिंग सेरेमनी रद्द कर दी गई है, वहीं BCCI फाइनल के दिन भव्य क्लोजिंग सेरेमनी आयोजित करने पर विचार कर रहा है। IPL 2026 फाइनल: 31 मई (संभावित), अभी केवल 20 मैचों का शेड्यूल जारी, आगे के कार्यक्रम पर जल्द फैसला,

क्या बारिश डालेगी पहले मैच में खलल?
बेंगलुरु में मौसम विभाग ने मैच के दौरान 10–15% बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, फैंस को उम्मीद है कि मैच बिना रुकावट के पूरा होगा।

खबरे और भी है...