पटियाला रेल ट्रैक ब्लास्ट: पटरी उड़ी, संदिग्ध की मौत

पटरी उड़ी, संदिग्ध की मौत
प्रतिक्रियाएँ
Anil Sen

Anil Sen

0 सेकंड पहले

Yeh haalat bahut chintajanak hai, jaldi karyawahi ho.

CommentsReactionsFeedback

पंजाब के पटियाला जिले में सोमवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब शंभू-अंबाला रेल ट्रैक के पास जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विस्फोट मालगाड़ियों के लिए आरक्षित ट्रैक के पास हुआ, जिससे रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंचा है। घटना के तुरंत बाद रेलवे और पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया।

 

ट्रैक को नुकसान, मौके पर पहुंची कई एजेंसियां
घटना की सूचना मिलते ही पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, डीआईजी, पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा, रेलवे सुरक्षा बल (RPF), राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) और स्थानीय पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। सुरक्षा घेरा बनाकर पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया और ट्रैक की तकनीकी जांच शुरू कर दी गई। रेलवे विभाग ने क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत का काम भी शुरू कर दिया है।

 

Low-Intensity Blast, मगर बड़ी साजिश की आशंका
पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि यह लो-इंटेंसिटी ब्लास्ट था, लेकिन इसे हल्के में नहीं लिया जा सकता। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि विस्फोट स्थानीय स्तर पर किया गया या इसके पीछे कोई संगठित नेटवर्क सक्रिय है।

 

घटनास्थल से शव बरामद, आरोपी की मौके पर मौत
ब्लास्ट स्थल के पास से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया, जिसके चिथड़े उड़ गए थे। बाद में पुलिस ने पुष्टि की कि बम लगाने की कोशिश करने वाले व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी ने निहंग सिंह का वेश धारण किया हुआ था। उसकी पहचान जगरूप सिंह के रूप में हुई है, जो तरन तारन जिले के पंजवार खुराद गांव का निवासी था।

 

फॉरेंसिक टीम जुटी, विस्फोटक की जांच जारी
फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने घटनास्थल से सैंपल जुटाए हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि किस प्रकार के विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया। जांच एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि आरोपी अकेला था या उसके साथ कोई और भी शामिल था। CCTV फुटेज, मोबाइल डेटा और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

 

पाकिस्तान कनेक्शन की आशंका
रेलवे की स्पेशल DGP शशि प्रभा द्विवेदी ने घटनास्थल का दौरा करने के बाद संकेत दिए कि इस ब्लास्ट के पीछे पाकिस्तान समर्थित आतंकी नेटवर्क का हाथ हो सकता है। हालांकि, आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही की जाएगी। सुरक्षा एजेंसियों ने सीमा पार गतिविधियों और हालिया इनपुट्स को भी खंगालना शुरू कर दिया है।

 

जनवरी में भी हुआ था ऐसा धमाका
इससे पहले जनवरी महीने में फतेहगढ़ साहिब जिले के सरहिंद क्षेत्र में फ्रेट कॉरिडोर ट्रैक पर धमाका हुआ था, जिसमें इंजन क्षतिग्रस्त हुआ और लोको पायलट घायल हुआ था। ऐसे में लगातार दूसरी घटना ने रेलवे सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

पंजाब में हाई अलर्ट
पटियाला ब्लास्ट के बाद पंजाब में रेलवे ट्रैक, संवेदनशील स्थानों और बॉर्डर इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कई जिलों में पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

प्रतिक्रियाएँ
Anil Sen

Anil Sen

0 सेकंड पहले

Yeh haalat bahut chintajanak hai, jaldi karyawahi ho.

CommentsReactionsFeedback

खबरे और भी है...