एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 घोषित: सीएम मोहन यादव ने जारी किया रिजल्ट
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 15 अप्रैल को सीएम हाउस में आयोजित कार्यक्रम में रिजल्ट जारी किया। इस दौरान शिक्षा विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। 16 सालों में सबसे बेहतर प्रदर्शन इस साल एमपी बोर्ड के नतीजे काफी बेहतर रहे हैं। कक्षा 10वीं में नियमित छात्रों का पास प्रतिशत 73.42% दर्ज किया गया, जो पिछले 16 वर्षों में सबसे अच्छा परिणाम माना जा रहा है। वहीं, स्वाध्यायी छात्रों का परिणाम 26.38% रहा, जो चिंता का विषय बना हुआ है। टॉपर्स ने बढ़ाया प्रदेश का मान इस बार कक्षा 10वीं में प्रतिभा सिंह सोलंकी ने 500 में से 499 अंक प्राप्त कर पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। वहीं, कक्षा 12वीं में खुशी राय ने टॉप कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। दोनों छात्रों की सफलता ने अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का काम किया है।