Zomato की पैरेंट कंपनी Eternal में नेतृत्व बदलाव: अलबिंदर ढींडसा संभालेंगे कमान

Comments
फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स सेक्टर की दिग्गज कंपनी Zomato और Blinkit की पैरेंट कंपनी Eternal Ltd. में बड़ा नेतृत्व परिवर्तन हुआ है। कंपनी के सह-संस्थापक दीपिंदर गोयल ने ग्रुप CEO पद से इस्तीफा दे दिया है, जो 1 फरवरी 2026 से प्रभावी होगा।
हालांकि गोयल कंपनी से पूरी तरह अलग नहीं हो रहे हैं। उन्हें बोर्ड में वाइस चेयरमैन और डायरेक्टर की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अलबिंदर ढींडसा बने नए ग्रुप CEO
Eternal ने Blinkit के CEO अलबिंदर ढींडसा को नया ग्रुप CEO नियुक्त किया है। अब कंपनी के दिन-प्रतिदिन के संचालन, ऑपरेटिंग प्राथमिकताओं और बिजनेस फैसलों की पूरी जिम्मेदारी ढींडसा संभालेंगे।
दीपिंदर गोयल ने क्यों छोड़ा CEO पद?
दीपिंदर गोयल ने शेयरधारकों को लिखे पत्र में कहा कि वे अब हाई-रिस्क रिसर्च और नए प्रयोगों पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं।
उन्होंने लिखा, “ऐसे कई आइडियाज हैं जिन्हें Eternal जैसी पब्लिक कंपनी के बाहर बेहतर तरीके से आगे बढ़ाया जा सकता है।”
Q3 में Eternal का शानदार प्रदर्शन
यह बदलाव ऐसे समय में हुआ है, जब Eternal ने वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही (Q3) में शानदार प्रदर्शन किया है।
शुद्ध मुनाफा: 102 करोड़ रुपये,
सालाना वृद्धि: करीब 73%,
यह बढ़त कंपनी के फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स बिजनेस की मजबूत पकड़ को दर्शाती है।
Blinkit की सफलता के पीछे ढींडसा की भूमिका
गोयल ने अलबिंदर ढींडसा पर पूरा भरोसा जताते हुए कहा कि Blinkit के अधिग्रहण से लेकर उसे ब्रेक-ईवन तक पहुंचाने की पूरी जिम्मेदारी ढींडसा ने सफलतापूर्वक निभाई।
इसी अनुभव के चलते उन्हें Eternal ग्रुप की कमान सौंपी गई है।
अब किन वेंचर्स पर फोकस करेंगे गोयल
CEO पद छोड़ने के बाद दीपिंदर गोयल अब डीप-टेक, लॉन्गेविटी और पर्सनल रिसर्च वेंचर्स पर फोकस करेंगे।
उनके कुछ प्रमुख निवेश और प्रोजेक्ट्स:
LAT Aerospace,
Continue (Health & Longevity Venture),
Temple (Brain Blood Flow Monitoring Device),
Foodiebay से Zomato तक का सफर
दीपिंदर गोयल ने 2008 में पंकज चड्ढा के साथ Zomato की शुरुआत की थी, जिसे पहले Foodiebay कहा जाता था। रेस्टोरेंट मेनू और रिव्यू प्लेटफॉर्म से शुरू होकर Zomato आज देश की सबसे बड़ी फूड डिलीवरी कंपनियों में शामिल है।








