Fake Paneer Seized: मुरादाबाद में 350 किलो नकली पनीर बरामद

मुरादाबाद में 350 किलो नकली पनीर बरामद
प्रतिक्रियाएँ
Payal jadon

Payal jadon

10 घंटे पहले

CBI ya SIT jaanch honi chahiye is mamle mein.

Payal jadon

Payal jadon

11 घंटे पहले

Society ke liye yeh bahut badi chinta ka vishay hai.

Neha Tripathi

Neha Tripathi

12 घंटे पहले

Yeh incident sun ke dil bhaari ho gaya.

Shruti Bajpai

Shruti Bajpai

13 घंटे पहले

Aise logon ko chhoda bilkul nahi jaana chahiye.

Trapti Tanwar

Trapti Tanwar

13 घंटे पहले

CBI ya SIT jaanch honi chahiye is mamle mein.

Shruti Bajpai

Shruti Bajpai

15 घंटे पहले

Police ko aur tezi se karyawahi karni chahiye.

Anika Rajput

Anika Rajput

16 घंटे पहले

Apradhi ko sakht se sakht saza milni chahiye!

Taushif Shekh

Taushif Shekh

17 घंटे पहले

Kanoon ko apna kaam karna chahiye bina der ke.

Comments • Reactions • Feedback

मुरादाबाद में बड़ी कार्रवाई

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 350 किलो नकली पनीर बरामद किया है। यह नकली पनीर बाजार और मंडी में सप्लाई करने के लिए ईको गाड़ी में ले जाया जा रहा था। खास बात यह है कि गाड़ी पर ‘प्रेस’ लिखा हुआ था। छापेमारी के दौरान ड्राइवर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

मुखबिर से मिली थी सूचना

सहायक खाद्य आयुक्त राजवंश श्रीवास्तव की टीम को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि बाजार में नकली पनीर की बड़ी खेप खपाने की तैयारी की जा रही है। सूचना मिलते ही खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम सक्रिय हो गई और संदिग्ध वाहन की तलाश शुरू कर दी।

पनीर-खोया मंडी के गेट पर छापा

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मुरादाबाद के अमरोहा गेट स्थित पनीर-खोया मंडी के मुख्य गेट पर छापेमारी की। टीम को अचानक सामने देखकर पनीर से भरी ईको गाड़ी का ड्राइवर वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद अधिकारियों ने गाड़ी की तलाशी ली।

ईको गाड़ी से 350 किलो पनीर बरामद

तलाशी के दौरान ईको गाड़ी में करीब 350 किलो नकली पनीर भरा हुआ मिला। विभागीय अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पनीर को अपने कब्जे में लिया और आगे की जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी।

सैंपल लेकर प्रयोगशाला भेजे

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बरामद पनीर के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि आम जनता की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वाली इस खेप को जल्द ही नष्ट कराया जाएगा, ताकि इसे बाजार में दोबारा सप्लाई न किया जा सके।

गाड़ी पर लिखा था प्रेस

असिस्टेंट कमिश्नर राजवंश श्रीवास्तव ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। ईको गाड़ी से 350 किलो नकली पनीर बरामद हुआ है और वाहन पर ‘प्रेस’ लिखा हुआ था। विभाग इस मामले में सभी पहलुओं की जांच कर रहा है।

फरार ड्राइवर और मालिक की तलाश

अधिकारियों के मुताबिक, ईको गाड़ी के नंबर के आधार पर फरार ड्राइवर और वाहन मालिक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। विभाग यह भी पता लगा रहा है कि नकली पनीर कहां से लाया गया था और इसे किन बाजारों में सप्लाई किया जाना था।

मिलावटखोरों को नहीं मिलेगी राहत

राजवंश श्रीवास्तव ने कहा कि बाजार में नकली पनीर सप्लाई करने वाले गिरोह और उसके मुख्य आरोपियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

प्रतिक्रियाएँ
Payal jadon

Payal jadon

10 घंटे पहले

CBI ya SIT jaanch honi chahiye is mamle mein.

Payal jadon

Payal jadon

11 घंटे पहले

Society ke liye yeh bahut badi chinta ka vishay hai.

Neha Tripathi

Neha Tripathi

12 घंटे पहले

Yeh incident sun ke dil bhaari ho gaya.

Shruti Bajpai

Shruti Bajpai

13 घंटे पहले

Aise logon ko chhoda bilkul nahi jaana chahiye.

Trapti Tanwar

Trapti Tanwar

13 घंटे पहले

CBI ya SIT jaanch honi chahiye is mamle mein.

Shruti Bajpai

Shruti Bajpai

15 घंटे पहले

Police ko aur tezi se karyawahi karni chahiye.

Anika Rajput

Anika Rajput

16 घंटे पहले

Apradhi ko sakht se sakht saza milni chahiye!

Taushif Shekh

Taushif Shekh

17 घंटे पहले

Kanoon ko apna kaam karna chahiye bina der ke.

Comments • Reactions • Feedback