जिला अस्पताल की पार्किंग पर चोरों की नजर, 11 बाइक : सिर्फ 3 दिन का CCTV बैकअप, चोरी की जांच में बड़ा अड़ंगा

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं
पहले आप अपनी बात रखें
जिला अस्पताल की पार्किंग बनी चोरों का निशाना, 12 महीने में 11 बाइक गायब!
अनूपपुर। जिला अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों और उनके परिजनों की चिंता अब सिर्फ बीमारी तक सीमित नहीं रह गई है। अस्पताल परिसर की पार्किंग से लगातार दोपहिया वाहन गायब होने की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, करीब एक साल के दौरान पार्किंग से 11 वाहनों के चोरी होने की बात सामने आई है। यानी अस्पताल आने वाला वाहन सुरक्षित रहेगा या नहीं, यह भी अब चिंता का विषय बनता जा रहा है।
सबसे बड़ा पेंच अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के महज 3 दिन के बैकअप का बताया जा रहा है। यदि चोरी की जानकारी कुछ दिन बाद सामने आती है, तो पुराने फुटेज उपलब्ध न होने से जांच प्रभावित होने की आशंका रहती है।
अब सवाल सिर्फ बाइक चोरी का नहीं, बल्कि अस्पताल की पार्किंग में निगरानी व्यवस्था का है। मरीजों के साथ आने वाले परिजनों को वाहन खड़ा करने के बाद उसकी सुरक्षा को लेकर भरोसा मिलना जरूरी है।
11 वाहन चोरी की जानकारी सामने आने के बाद भी अगर निगरानी व्यवस्था मजबूत नहीं होती, तो अगला वाहन किसका होगा—यह सवाल अस्पताल प्रबंधन और जिम्मेदार अधिकारियों के सामने है।

