हमले में तीन मौतें: इलाज के दौरान चौथी मौत

इलाज के दौरान चौथी मौत
प्रतिक्रियाएँ

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं

पहले आप अपनी बात रखें

Comments • Reactions • Feedback

अमोड़ा में एक ही परिवार पर टूटा कहर, नाना-नानी और मां समेत चार की मौत

 

 

अनूपपुर। जिले के अमोड़ा गांव में शनिवार सुबह हुई हिंसक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। एक ही परिवार के कई सदस्यों पर कथित तौर पर डंडे से हमला किए जाने के बाद चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में आरोपी की 70 वर्षीय नानी भन्नी बाई, 75 वर्षीय नाना संपत सिंह और 50 वर्षीय मां अनुपिया बाई शामिल हैं। एक घायल युवती ने बाद में शहडोल मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

 

 बताया जा रहा है कि 32 वर्षीय प्रेम सिंह गोंड अपने नाना-नानी के घर पर रह रहा था। शनिवार सुबह उसने कथित तौर पर परिवार के लोगों पर डंडे से हमला कर दिया। हमले में कई लोग घायल हुए।

 

घटना में आरोपी के मामा और उनकी तीन बेटियों सहित अन्य लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घायलों में एक युवती की हालत गंभीर बताई गई थी, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके साथ ही मृतकों की संख्या चार पहुंच गई।

 

पुलिस के मुताबिक, इससे पहले शुक्रवार रात गांव के मंदिर के पुजारी 62 वर्षीय गंगा सिंह पर भी आरोपी द्वारा हमला किए जाने की बात सामने आई थी। ग्रामीणों ने उसे पकड़कर रस्सी से बांध दिया था। बाद में रस्सी खोले जाने के बाद उसने कथित तौर पर दोबारा परिवार के लोगों पर हमला किया।

 

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

 

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जांच में हमले की वजह, घटनाक्रम और आरोपी की गतिविधियों से जुड़े सभी पहलुओं को शामिल किया जा रहा है।

 

ग्रामीणों की ओर से आरोपी की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं होने की बात कही गई है, लेकिन इसकी चिकित्सकीय पुष्टि अभी सामने नहीं आई है। इसलिए इस पहलू को लेकर अंतिम निष्कर्ष जांच के बाद ही निकलेगा।

 

घटना के बाद गांव में तनाव और शोक का माहौल है। पुलिस अब घायलों के बयान, घटनास्थल से मिले साक्ष्य और अन्य जानकारी के आधार पर पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

 

 

 

 

 

 

 

   

 

 

 

 

 

 

 

   

 

 

 

 

प्रतिक्रियाएँ

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं

पहले आप अपनी बात रखें

Comments • Reactions • Feedback