भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की नई कार्यकारिणी घोषित: भाजपा अनुसूचित जाति संतोष प्रजापति बने जिला उपाध्यक्ष

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं
पहले आप अपनी बात रखें
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला कार्यकारिणी का हुआ विस्तार, संतोष प्रजापति बने जिला उपाध्यक्ष
मध्य प्रदेश शहडोल जिला शहडोल भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा, जिला शहडोल की नवीन जिला कार्यकारिणी की घोषणा के बाद बुढार क्षेत्र में उत्साह और हर्ष का वातावरण देखने को मिला। संगठन द्वारा वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता श्री संतोष प्रजापति को जिला उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन द्वारा समर्पित और कर्मठ नेतृत्व पर जताया गया विश्वास बताया।
नियुक्ति की जानकारी मिलते ही बुढार मंडल के पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं, ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं एवं भाजपा समर्थकों ने श्री संतोष प्रजापति को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की कामना की। सभी ने कहा कि यह दायित्व केवल एक पद नहीं, बल्कि संगठन की विचारधारा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का अवसर भी है।
कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री संतोष प्रजापति अपने लंबे संगठनात्मक अनुभव, सामाजिक सक्रियता और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने की कार्यशैली के बल पर अनुसूचित जाति मोर्चा को और अधिक मजबूत बनाएंगे। उनके नेतृत्व में संगठन नए आयाम स्थापित करेगा तथा भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों और योजनाओं को समाज के प्रत्येक वर्ग तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाएगा।
मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर श्री प्रजापति पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरेंगे। उनकी नियुक्ति से जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी और कार्यकर्ताओं का मनोबल भी बढ़ेगा।
इस अवसर पर भाजपा के अनेक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्री संतोष प्रजापति का स्वागत कर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किए तथा मिठाई खिलाकर अपनी खुशियां साझा कीं। सभी ने उनके सफल कार्यकाल, उत्तम स्वास्थ्य एवं संगठन के प्रति निरंतर समर्पित सेवा की शुभकामनाएं दीं।
भाजपा बुढार मंडल के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि श्री संतोष प्रजापति के नेतृत्व में अनुसूचित जाति मोर्चा जिला शहडोल संगठनात्मक दृष्टि से और अधिक सशक्त होगा तथा समाज के प्रत्येक वर्ग को पार्टी से जोड़ने का अभियान और तेज गति से आगे बढ़ेगा

