सीधी में लोकायुक्त की कार्रवाई: सरकारी कुर्सी, रिश्वत का लालच

सरकारी कुर्सी, रिश्वत का लालच
प्रतिक्रियाएँ

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं

पहले आप अपनी बात रखें

Comments • Reactions • Feedback

कुर्सी सरकारी, वेतन सरकार का… फिर भी रिश्वत का लालच! लोकायुक्त ने बाबू को दबोचा

सीधी | मध्य प्रदेश। सरकारी नौकरी केवल वेतन पाने का माध्यम नहीं, बल्कि जनता के प्रति जिम्मेदारी निभाने का भी दायित्व है। लेकिन जब सरकारी पद पर बैठा कर्मचारी ही आम नागरिक के काम के बदले पैसों की मांग करने लगे, 

व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है। ऐसा ही एक मामला सीधी जिले की हनुमानगढ़ उप तहसील से सामने आया है, जहां रीवा लोकायुक्त की टीम ने रिश्वत लेने के आरोप में एक बाबू के खिलाफ कार्रवाई की है।

लोकायुक्त से मिली जानकारी के अनुसार, हनुमानगढ़ उप तहसील में पदस्थ भूपेंद्र सिंह चौहान (58) पर ग्राम देवरछ निवासी किसान हीरालाल कोल (57) से रिश्वत मांगने का आरोप है। बताया गया कि किसान की पैतृक जमीन को शासकीय भूमि घोषित करने के संबंध में कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के क्रियान्वयन को रुकवाने के बदले 15 हजार रुपये की मांग की गई थी।

15 हजार की मांग, बाद में 10 हजार देने की बात

शिकायत के मुताबिक, आरोपी कर्मचारी ने किसान से पहले 15 हजार रुपये मांगे थे। इसके बाद कथित तौर पर 10 हजार रुपये देने की बात भी कही गई। जमीन से जुड़े इस मामले में परेशान किसान ने रिश्वत की मांग को लेकर चुप रहने के बजाय लोकायुक्त कार्यालय का दरवाजा खटखटाया।

किसान की शिकायत पर लोकायुक्त ने की कार्रवाई

हीरालाल कोल ने 18 नवंबर 2026 को रीवा लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत की जांच के बाद लोकायुक्त टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई। इसके बाद 19 नवंबर को हनुमानगढ़ उप तहसील में दबिश देकर आरोपी बाबू को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ने की कार्रवाई की गई।

सरकारी पद सेवा के लिए है, कमाई के लालच के लिए नहीं!

सरकारी कर्मचारी को हर महीने जनता के टैक्स से वेतन मिलता है, ताकि वह आम लोगों के काम ईमानदारी और जिम्मेदारी से कर सके। ऐसे में यदि किसी नागरिक को अपना जायज काम कराने के लिए कथित रूप से रिश्वत देने की नौबत आए, तो यह गंभीर चिंता का विषय है।

कुर्सी सरकार की, वेतन सरकार का और जिम्मेदारी जनता की सेवा की… फिर भी अगर लालच हावी हो जाए, तो कानून का शिकंजा कसना तय है।

इस मामले में लोकायुक्त की कार्रवाई ने एक बार फिर सरकारी कार्यालयों में पारदर्शिता और जवाबदेही की जरूरत को सामने ला दिया है।

प्रतिक्रियाएँ

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं

पहले आप अपनी बात रखें

Comments • Reactions • Feedback