अमझर में सर्पदंश से महिला की मौत: सतना ले जाते समय रास्ते में बिगड़ी हालत

सतना ले जाते समय रास्ते में बिगड़ी हालत
प्रतिक्रियाएँ

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं

पहले आप अपनी बात रखें

CommentsReactionsFeedback

मैहर में सर्पदंश से महिला की मौत, इलाज के लिए सतना ले जाते समय बिगड़ी हालत

 

मैहरअमरपाटन थाना क्षेत्र के अमझर गांव में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। करीब 50 वर्षीय महिला की सांप के डसने के बाद मौत हो गई।

 

परिजनों के अनुसार, घटना रात करीब 3 बजे की बताई जा रही है। सर्पदंश के बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन तत्काल उसे उपचार के लिए सतना ले जाने लगे।

 

बताया गया कि सतना ले जाते समय रास्ते में महिला की हालत अचानक और गंभीर हो गई। परिजन उसे बचाने के लिए लगातार प्रयास करते रहे, लेकिन उसकी मौत हो गई।

 

घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में शोक का माहौल है। मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाई जा रही है।

प्रतिक्रियाएँ

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं

पहले आप अपनी बात रखें

CommentsReactionsFeedback