ब्यौहारी में हाईवा पकड़ते ही चालक हुआ फरार: रेत के खेल पर खनिज विभाग का वार, बिना नंबर हाईवा जब्त

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं
पहले आप अपनी बात रखें
ब्यौहारी में खनिज विभाग की दबिश, बिना नंबर का हाईवा रेत के साथ पकड़ा
ब्यौहारी। रेत के अवैध परिवहन पर कार्रवाई करते हुए खनिज विभाग ने ब्यौहारी क्षेत्र में एक बिना नंबर का टाटा हाईवा पकड़ा है। कार्रवाई के दौरान वाहन चालक मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गया।
जानकारी के मुताबिक हाईवा में रेत का परिवहन किया जा रहा था। जांच के दौरान वाहन का पंजीयन चेकिंग नंबर के माध्यम से सामने आया, लेकिन ऑनलाइन पोर्टल पर वाहन से संबंधित ईटीपी अथवा रॉयल्टी की जानकारी उपलब्ध नहीं मिली।
खनिज विभाग ने जब्त हाईवा को आगे की कार्रवाई के लिए देवलोंद थाना पुलिस की अभिरक्षा में सौंप दिया है। विभाग द्वारा मामले में दस्तावेजों और परिवहन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर नियमानुसार प्रकरण तैयार किया जा रहा है।
कार्रवाई के बाद अवैध रेत परिवहन करने वालों में हलचल देखी जा रही है। अब जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि रेत कहां से लाई जा रही थी और परिवहन के लिए आवश्यक वैध दस्तावेज क्यों उपलब्ध नहीं थे।

