Diamond Search In Panna: पन्ना की नदी में हीरा खोजने पहुंचे 4-5 हजार लोग, वन विभाग ने खदेड़ा

Neel Saxena
0 सेकंड पहलेHum is cause ke saath hain, awaaz uthani chahiye.
Dhruv Bhatt
0 सेकंड पहलेYeh sirf ek ghar ki nahi, pure samaj ki baat hai.
Krishna Yadav
0 सेकंड पहलेSamaj ke liye is khabar ka bahut mahatva hai.
Nisha Shah
0 सेकंड पहलेYeh mudda rajneeti se upar hai, insaniyat ki baat hai.
Aarav Sharma
0 सेकंड पहलेHum is cause ke saath hain!
Nisha Shah
1 घंटे पहलेYeh sirf ek ghar ki nahi, pure samaj ki baat hai.
पन्ना में बारिश के बाद हीरे की तलाश
Diamonds Search In Panna: पन्ना में बारिश के बाद नदियों से निकलने वाली चाल में लोग हीरे की तलाश करते हैं। हीरे की खोज में बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए थे। इसके बाद वन विभाग की टीम ने सभी को वहां से खदेड़ दिया है। साथ ही पहरा लगा दिया है।
पन्ना की नदी में हीरा खोजने पहुंचे लोग
आसपास के जिलों से चार-पांच हजार लोग पहुंच गए।
वन विभाग की टीम ने सभी को वहां से खदेड़ दिया।
इसके बाद वन विभाग ने मौके पर लगाया पहारा।
पन्ना की धरती उगलती है हीरे
पन्ना: मध्य प्रदेश के पन्ना की धरती हीरा उगलती है। वहीं, बारिश के दिनों में नदियों से निकलने वाली चाल में भी उस क्षेत्र के लोग हीरे की तलाश करते हैं। लोग मानते हैं कि इससे भी हीरा निकलता है। हीरे की तलाश में बड़ी संख्या में लोग विश्रामगंज रेंज के रुंझ डैम डूब क्षेत्र में पहुंच गए।
हीरे की तलाश में आ गए 4-5 हजार लोग
वहीं, रुंझ डैम डूब क्षेत्र में हर साल लोगहीरे की तलाश में आते हैं। इस बार बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। कई लोगों ने तो मौके पर टेंट डालकर हीरे की तलाश शुरू कर दी है। ये लोग बुंदेलखंड के अलग-अलग जिलों से आए थे। इनकी संख्या 4-5 हजार थी। इनमें टीकमगढ़, बांदा, छतरपुर, पन्ना और टीकमगढ़ समेत अन्य जिलों के लोग थे।
सूचना मिलने पर पहुंची वन विभाग की टीम
बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। इसके बाद लोगों को समझाइश दी। इसके बाद लोगों को वहां से हटा दिया है। साथ ही अवैध गतिविधि को रोकने के लिए लोगों को चेतावनी दी है।
आसपास रहते हैं वन्यजीव
इस इलाके के आसपास में वन्यजीव भी रहते हैं। साथ ही उनकी मौजूदगी भी होती है। बड़ी संख्या में इंसानों की उपस्थिति से उन्हें खतरा हो सकता है। इसके साथ ही जहरीले जीव भी यहां रहते हैं। इससे इंसानों को भी खतरा रहता है। इसे देखते हुए वहां यह कार्रवाई की गई है।
वन विभाग ने लगा दिया पहरा
गौरतलब है कि वन विभाग ने लोगों को वहां से हटाने के बाद कर्मियों का पहरा लगा दिया है। कर्मी वहां ड्यूटी दे रहे हैं। साथ ही वहां आने वाले लोगों को वहां से हटा रहे हैं। वन विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि लोगों को हटा दिया है। अब मॉनिटरिंग की जा रही है।






