अमरोहा रेप केस: 8 घंटे में गरजा बुल्डोजर

प्रतिक्रियाएँ
Ritika Ghosh

Ritika Ghosh

0 सेकंड पहले

Gawahon ki suraksha bhi utni hi zaroori hai.

Payal jadon

Payal jadon

0 सेकंड पहले

Police ko aur tezi se karyawahi karni chahiye.

Ada khan

Ada khan

0 सेकंड पहले

Apradhi ko sakht se sakht saza milni chahiye!

Shruti Bajpai

Shruti Bajpai

49 मिनट पहले

Peedit ko jald se jald nyay milna chahiye.

Monika Das

Monika Das

1 घंटे पहले

CBI ya SIT jaanch honi chahiye is mamle mein.

CommentsReactionsFeedback

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। घटना के बाद आरोपी फरमान अली फरार हो गया, लेकिन प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए महज कुछ घंटों के भीतर उसके घर पर बुल्डोजर कार्रवाई कर दी। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में आरोपी के अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

 

बच्ची को बहला-फुसलाकर खेत ले गया आरोपी
जानकारी के मुताबिक, रहरा थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ वर्षीय बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान गांव का निवासी फरमान अली उसे बहला-फुसलाकर अपनी बैलगाड़ी में बैठाकर खेतों की ओर ले गया। आरोप है कि वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और उसे घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गया।

 

लहूलुहान हालत में घर पहुंची मासूम
घटना के बाद बच्ची किसी तरह रोते-बिलखते घर पहुंची। उसके कपड़ों पर खून के निशान देखकर परिजनों ने पूछताछ की, जिसके बाद उसने पूरी आपबीती सुनाई। परिवार तुरंत पुलिस के पास पहुंचा और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

 

5 घंटे का अल्टीमेटम, फिर शुरू हुई कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। जब वह घर पर नहीं मिला तो उसके परिजनों को पांच घंटे के भीतर उसे पुलिस के सामने पेश करने का अल्टीमेटम दिया गया। निर्धारित समय बीतने के बाद भी आरोपी सामने नहीं आया, जिसके बाद प्रशासन ने उसके मकान की जांच कराई।

 

अवैध निर्माण पर चला बुल्डोजर
जांच के दौरान आरोपी के मकान का एक कमरा और बाथरूम अवैध पाए गए। इसके बाद पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने रात करीब 8 बजे बुल्डोजर कार्रवाई करते हुए अवैध हिस्से को ध्वस्त कर दिया। वहीं आरोपी की बैलगाड़ी को भी तोड़ दिया गया। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे।

 

एसपी और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। गांव में किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पूरे क्षेत्र में लगातार गश्त की जा रही है।

 

चार टीमों ने की तलाश, आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार विशेष टीमें गठित की थीं। लगातार दबिश के बाद आरोपी फरमान अली को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

 

प्रशासन का सख्त संदेश
एएसपी अखिलेश भदौरिया ने कहा कि महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध करने वालों के प्रति किसी भी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी। ऐसे मामलों में कठोर और दंडात्मक कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन की इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ कड़ा संदेश माना जा रहा है।

 

सोशल मीडिया पर चर्चा तेज
बुल्डोजर कार्रवाई के बाद सोशल मीडिया पर भी इस मामले की व्यापक चर्चा हो रही है। कई लोगों ने इसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम बताते हुए प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है, जबकि कुछ लोग कानूनी प्रक्रियाओं को लेकर भी अपनी राय व्यक्त कर रहे हैं।

प्रतिक्रियाएँ
Ritika Ghosh

Ritika Ghosh

0 सेकंड पहले

Gawahon ki suraksha bhi utni hi zaroori hai.

Payal jadon

Payal jadon

0 सेकंड पहले

Police ko aur tezi se karyawahi karni chahiye.

Ada khan

Ada khan

0 सेकंड पहले

Apradhi ko sakht se sakht saza milni chahiye!

Shruti Bajpai

Shruti Bajpai

49 मिनट पहले

Peedit ko jald se jald nyay milna chahiye.

Monika Das

Monika Das

1 घंटे पहले

CBI ya SIT jaanch honi chahiye is mamle mein.

CommentsReactionsFeedback

खबरे और भी है...