Hyundai Bayon Discount: Hyundai Bayon पर ₹99,988 तक की छूट

Ishaan Tiwari
1 घंटे पहलेCrypto mein invest karne se pehle aisi khabarein padhni chahiye.
Pihu Agarwal
1 घंटे पहलेYeh decision business community ko buri tarah affect karega.
Pooja Reddy
4 घंटे पहलेPaise ka khel bahut risk bhara ho gaya hai, sambhal ke chalo.
Dev Kapoor
5 घंटे पहलेRBI aur government ko milkar iska hal nikalna chahiye.
Anil Sen
6 घंटे पहलेChhote vyapariyon ko bahut nuksan hoga isse.
Krishna Yadav
7 घंटे पहलेMarket mein itna uthar-chadhaav, investors pareshan hain.
Anjali Patil
8 घंटे पहलेEconomy par iska kya asar padega, sochne wali baat hai.
Aarav Sharma
9 घंटे पहलेChhote vyapariyon ko bahut nuksan hoga isse.
Hyundai Bayon पर मिल रहा ₹99,988 तक का फायदा
Hyundai की नई SUV Bayon खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। कंपनी इस गाड़ी के चुनिंदा ऑटोमैटिक वेरिएंट पर ₹99,988 तक के बेनिफिट्स दे रही है। यह ऑफर 31 दिसंबर तक लागू रहेगा। Hyundai Bayon की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये है। कंपनी ने इसे Venue से ऊपर और Creta से नीचे पोजिशन किया है। कीमत के मामले में यह Creta से करीब 91,000 रुपये सस्ती बताई जा रही है। जनवरी 2027 में इसका CNG वेरिएंट भी लॉन्च होने की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस SUV पर पहले सिर्फ 5,000 रुपये का स्क्रैपेज बेनिफिट मिल रहा था, जिसे अब बढ़ाकर 65,000 रुपये कर दिया गया है। इसके अलावा 24,189 रुपये की एक्सटेंडेड वारंटी और 10,799 रुपये का डैमेज सेफ्टी कवर भी दिया जा रहा है। इन सभी फायदों को मिलाकर ग्राहकों को 99,988 रुपये तक का लाभ मिल सकता है। हालांकि, कंपनी की ओर से इस ऑफर में कोई सीधा कैश डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है।
आकर्षक डिजाइन और प्रीमियम केबिन
Hyundai Bayon के फ्रंट में LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स और L-शेप के LED DRL दिए गए हैं, जो टर्न इंडिकेटर का काम भी करते हैं। SUV में 17 इंच के पेटल डिजाइन वाले अलॉय व्हील और सामान्य डोर हैंडल मिलते हैं। इसके केबिन में 12.3 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 12.3 इंच का टचस्क्रीन दिया गया है। AC कंट्रोल के लिए अलग पैनल और फिजिकल बटन भी मौजूद हैं। इसमें Eco, Normal और Sport जैसे तीन ड्राइविंग मोड मिलते हैं। फीचर्स की बात करें तो SUV में वेंटिलेटेड सीटें, पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, Bose साउंड सिस्टम, वायरलेस चार्जर, टाइप-C USB पोर्ट और एम्बिएंट लाइटिंग दी गई है। पीछे की सीटों में दो स्टेप पर रिक्लाइन करने की सुविधा, रियर AC वेंट और पैनोरमिक सनरूफ भी मिलता है। इसके अलावा जनरेटिव AI वॉयस असिस्टेंट, Bluelink कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और OTA अपडेट जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं।
9 एयरबैग और Level 2 ADAS से लैस
Hyundai Bayon में सेफ्टी के लिए 9 एयरबैग, Level 2 ADAS और 360 डिग्री कैमरा दिया गया है। इसके अलावा चारों पहियों पर डिस्क ब्रेक, हिल स्टार्ट असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और Auto Hold के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक मिलता है।
जानें SUV का साइज और मुकाबला
इस SUV की लंबाई 4,245 mm, चौड़ाई 1,810 mm और रूफ रेल्स के साथ ऊंचाई 1,605 mm है। इसका व्हीलबेस 2,600 mm और ग्राउंड क्लियरेंस 205 mm है। इसमें 505 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। हालांकि, CNG वेरिएंट में सिलेंडर आने के बाद सामान रखने की जगह कम हो सकती है।
भारतीय बाजार में Hyundai Bayon का मुकाबला Maruti Grand Vitara, Toyota Hyryder, Kia Seltos, Tata Sierra, Honda Elevate, Skoda Kushaq, Volkswagen Taigun, Citroen Aircross और MG Astor जैसी SUVs से होगा।








