UPPSC Result Cancelled: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने UPPSC 2025 प्रीलिम्स रिजल्ट किया रद्द

Ishaan Tiwari
3 मिनट पहलेDesh ke navyuvak ko aage aana chahiye is mudde par.
Vivaan Gupta
1 घंटे पहलेBharat tab hi badlega jab log jagruk aur ekjut honge.
Myra Dubey
2 घंटे पहलेDesh ke liye yeh ek mahatvapurna khabar hai.
Vihaan Patel
3 घंटे पहलेBharat tab hi badlega jab log jagruk aur ekjut honge.
Kunal Rao
4 घंटे पहलेHar Hindustani ko yeh padhna aur samajhna chahiye.
Aryan Malhotra
5 घंटे पहलेDesh ke navyuvak ko aage aana chahiye is mudde par.
Aarohi Chaudhary
6 घंटे पहलेIs niti se desh ka bhala hoga ya nahi — debate honi chahiye.
Saanvi Pandey
7 घंटे पहलेHamara desh sahi direction mein ja raha hai, umeed hai.
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने UPPSC 2025 प्रीलिम्स का रिजल्ट किया रद्द
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की PCS 2025 भर्ती को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने प्रीलिम्स परीक्षा का घोषित परिणाम रद्द करते हुए आयोग को आरक्षण और मेरिट के नियमों के आधार पर नई चयन सूची तैयार करने का निर्देश दिया है। इसके बाद संशोधित मेरिट के आधार पर मेन्स परीक्षा और इंटरव्यू की प्रक्रिया दोबारा आयोजित की जाएगी। इस फैसले से भर्ती प्रक्रिया में शामिल हजारों अभ्यर्थियों पर असर पड़ सकता है।
814 पदों पर भर्ती के लिए 6 लाख से ज्यादा आवेदन
UPPSC ने PCS 2025 भर्ती के तहत कुल 814 पदों के लिए फरवरी से अप्रैल 2025 के बीच आवेदन आमंत्रित किए थे। इस भर्ती में कुल 6,26,387 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। अक्टूबर 2025 में आयोजित प्रीलिम्स परीक्षा में 2,65,270 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। आयोग ने 1 दिसंबर को परिणाम घोषित किया था, जिसमें 11,727 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया था।
मेन्स में 10,284 अभ्यर्थी हुए शामिल, 2,297 इंटरव्यू के लिए चयनित
प्रीलिम्स में सफल अभ्यर्थियों के लिए 29 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक मेन्स परीक्षा आयोजित की गई थी। इसमें 11,727 सफल अभ्यर्थियों में से 10,284 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। मेन्स परीक्षा के बाद 2,297 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। अब हाईकोर्ट के आदेश के बाद इस पूरी चयन प्रक्रिया को संशोधित मेरिट के आधार पर दोबारा आगे बढ़ाना होगा।
आरक्षण और ओपन कैटेगरी की मेरिट बना फैसले का आधार
याचिकाकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि आरक्षित वर्ग के कुछ अभ्यर्थियों के अंक सामान्य श्रेणी की मेरिट में जगह बनाने के बावजूद उन्हें ओपन कैटेगरी का लाभ नहीं दिया गया। कोर्ट ने निर्देश दिया है कि आरक्षित वर्ग के जिन अभ्यर्थियों के अंक ओपन कैटेगरी की मेरिट के बराबर या उससे अधिक हैं, उन्हें नियमानुसार शामिल करते हुए नई मेरिट सूची तैयार की जाए। आयोग को श्रेणीवार चयनित अभ्यर्थियों के अंकों का विवरण भी देना होगा। अभ्यर्थियों के अधिवक्ता अभिषेक शुक्ला के मुताबिक, प्रीलिम्स का पेपर दोबारा नहीं होगा, बल्कि पहले आयोजित परीक्षा के अंकों के आधार पर संशोधित परिणाम जारी किया जाएगा।








