Student of the Year Returns: स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क का ट्रेलर रिलीज

स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क का ट्रेलर रिलीज
प्रतिक्रियाएँ

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं

पहले आप अपनी बात रखें

Comments • Reactions • Feedback

स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क का ट्रेलर रिलीज
करण जौहर की लोकप्रिय फिल्म फ्रेंचाइजी ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ अब रहस्य और थ्रिलर के नए अंदाज में लौट रही है। वेब सीरीज ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस बार कॉलेज की चमक-दमक और प्रतिस्पर्धा के साथ हत्या, धोखे और दुश्मनी की कहानी देखने को मिलेगी। सीरीज में शनाया कपूर मुख्य भूमिका निभा रही हैं और वह डबल रोल में नजर आएंगी।

 

जुड़वां बहन की मौत का सच तलाशेगी अदिति
ट्रेलर की शुरुआत सेंट टेरेसा हेरिटेज स्कूल में एक छात्रा की मौत से होती है। शनाया कपूर सीरीज में आयशा मलिक और उसकी जुड़वां बहन अदिति का किरदार निभा रही हैं। आयशा की अचानक मौत के बाद अदिति इसे हादसा मानने से इनकार करती है और सच जानने के लिए उसी स्कूल में दाखिला लेती है। वहां वह ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपनी बहन की मौत से जुड़े सवालों के जवाब तलाशने की कोशिश करती है।

 

प्रतियोगिता के बीच सस्पेंस और टकराव
कहानी में अदिति को एक ओर अपनी बहन की मौत की गुत्थी सुलझानी है, तो दूसरी ओर स्कूल की कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना भी करना है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि सफलता की दौड़ छात्रों के बीच किस तरह दुश्मनी, धोखे और टकराव को जन्म देती है। आयशा के करीबी दोस्त भी अदिति के प्रतिस्पर्धी बन जाते हैं, जिससे उसके लिए सच तक पहुंचना और मुश्किल हो जाता है।

 

13 नवंबर से जियोहॉटस्टार पर होगी स्ट्रीमिंग
‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क’ का निर्देशन रीमा माया ने किया है और इसका निर्माण करण जौहर के धर्माटिक एंटरटेनमेंट के बैनर तले हुआ है। सीरीज में शनाया कपूर के अलावा अभिनव सिंह, दिविक शर्मा, मान्या ग्रोवर, दीया दामानी, आदि मलिक, शीबा चड्ढा और विवेक गोम्बर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह वेब सीरीज 13 नवंबर से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होने वाली है।

प्रतिक्रियाएँ

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं

पहले आप अपनी बात रखें

Comments • Reactions • Feedback

खबरे और भी है...