Gwalior Tanker Blast: ग्वालियर में ऑक्सीजन टैंकर में भीषण धमाका

ग्वालियर में ऑक्सीजन टैंकर में भीषण धमाका
प्रतिक्रियाएँ
Sonu rai

Sonu rai

0 सेकंड पहले

Bharat Mata ki Jai! Yeh khabar garv dilati hai.

Harsh Pandya

Harsh Pandya

0 सेकंड पहले

Bharat Mata ki Jai! Yeh khabar garv dilati hai.

Vaishali shinde

Vaishali shinde

0 सेकंड पहले

Har Hindustani ko yeh padhna aur samajhna chahiye.

Yash Kulkarni

Yash Kulkarni

0 सेकंड पहले

Is niti se desh ka bhala hoga ya nahi — debate honi chahiye.

Anika Rajput

Anika Rajput

1 घंटे पहले

Bharat tab hi badlega jab log jagruk aur ekjut honge.

Aarav Sharma

Aarav Sharma

2 घंटे पहले

Is niti se desh ka bhala hoga ya nahi — debate honi chahiye.

Krishna Yadav

Krishna Yadav

3 घंटे पहले

Is decision ka poore desh par seedha asar padega.

Nisha Shah

Nisha Shah

4 घंटे पहले

Hamara desh sahi direction mein ja raha hai, umeed hai.

Comments • Reactions • Feedback

पिंटो पार्क में भीषण धमाका
मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में ऑक्सीजन टैंकर में हुए भीषण विस्फोट का खौफनाक CCTV फुटेज सामने आया है। शुक्रवार दोपहर बाद महाराजपुरा थाना क्षेत्र के पिंटो पार्क इंडस्ट्रियल एरिया स्थित शिवा कम्प्रेस्ड एयर प्रोडक्ट फैक्ट्री की पार्किंग में खड़े एक ऑक्सीजन टैंकर में अचानक जोरदार धमाका हो गया। आधी रात को सामने आए ये फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें विस्फोट की भयावहता साफ दिखाई दे रही है। धमाका इतना शक्तिशाली था कि ट्रक और टैंकर के परखच्चे उड़ गए। आसपास के भारी-भरकम पेड़ जड़ सहित उखड़ गए और फैक्ट्री की बाउंड्री वॉल तक हिल गई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई।

 

हवा में उठा आग का विशाल गोला
एक CCTV फुटेज में दिखाई देता है कि धमाका होते ही तेज आवाज के साथ आग का विशाल गोला तेजी से हवा में उठता है। विस्फोट से पूरा फैक्ट्री परिसर दहल जाता है। दूसरे फुटेज में फैक्ट्री की बाउंड्री वॉल हिलती हुई नजर आती है। इसके तुरंत बाद काले और सफेद धुएं का बड़ा गुबार आसमान की ओर उठता दिखाई देता है।

 

सड़क पर मची अफरा-तफरी
धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि फैक्ट्री के बाहर सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। CCTV फुटेज में आसपास मौजूद राहगीर और आवारा पशु घबराकर इधर-उधर भागते दिखाई दे रहे हैं। सड़क से गुजर रहे लोग अचानक हुए विस्फोट से दहशत में आ गए। धमाके की तीव्रता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि घटनास्थल के पास स्थित गायत्री ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री के अंदर लगे कांच के शीशे भी टूटकर जमीन पर बिखर गए। वहां के कर्मचारियों ने फैक्ट्री के अंदर हुए नुकसान का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया।

 

दीपावली की छुट्टियों से टला बड़ा हादसा
जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री के अधिकतर मजदूर दीपावली की छुट्टियां मनाने अपने घर गए हुए थे। इस वजह से परिसर में कर्मचारियों की संख्या काफी कम थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, आमतौर पर शाम के समय आसपास के बच्चे इस इलाके में खेलते हैं, लेकिन विस्फोट शुक्रवार दोपहर बाद हुआ। उस वक्त पार्किंग और घटनास्थल के बिल्कुल पास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। इसी वजह से इतना भीषण धमाका होने के बावजूद जनहानि नहीं हुई।

 

विस्फोट के कारणों की जांच जारी
प्रत्यक्षदर्शी विजेंद्र शेखावत समेत आसपास के लोगों ने धमाके की भयावहता बताई है। फिलहाल ऑक्सीजन टैंकर में विस्फोट किस वजह से हुआ, इसका पता नहीं चल सका है। मामले में अभी तक किसी की ओर से पुलिस में औपचारिक शिकायत भी दर्ज नहीं कराई गई है। हालांकि, घटना की गंभीरता को देखते हुए महाराजपुरा थाना पुलिस अपने स्तर पर ब्लास्ट के कारणों की गहन जांच कर रही है।

प्रतिक्रियाएँ
Sonu rai

Sonu rai

0 सेकंड पहले

Bharat Mata ki Jai! Yeh khabar garv dilati hai.

Harsh Pandya

Harsh Pandya

0 सेकंड पहले

Bharat Mata ki Jai! Yeh khabar garv dilati hai.

Vaishali shinde

Vaishali shinde

0 सेकंड पहले

Har Hindustani ko yeh padhna aur samajhna chahiye.

Yash Kulkarni

Yash Kulkarni

0 सेकंड पहले

Is niti se desh ka bhala hoga ya nahi — debate honi chahiye.

Anika Rajput

Anika Rajput

1 घंटे पहले

Bharat tab hi badlega jab log jagruk aur ekjut honge.

Aarav Sharma

Aarav Sharma

2 घंटे पहले

Is niti se desh ka bhala hoga ya nahi — debate honi chahiye.

Krishna Yadav

Krishna Yadav

3 घंटे पहले

Is decision ka poore desh par seedha asar padega.

Nisha Shah

Nisha Shah

4 घंटे पहले

Hamara desh sahi direction mein ja raha hai, umeed hai.

Comments • Reactions • Feedback