Food Quality Double Standards: भारतीयों को खराब क्वालिटी का खाना, विदेशों में बेहतर उत्पाद

Myra Dubey
5 घंटे पहलेDesh ke navyuvak ko aage aana chahiye is mudde par.
Vivaan Gupta
6 घंटे पहलेDesh ke navyuvak ko aage aana chahiye is mudde par.
Anjali Patil
7 घंटे पहलेHamara desh sahi direction mein ja raha hai, umeed hai.
Reyansh Joshi
8 घंटे पहलेDesh ke navyuvak ko aage aana chahiye is mudde par.
Vihaan Patel
9 घंटे पहलेJai Hind! Desh pahle, baaki sab baad mein.
Ananya Sharma
10 घंटे पहलेIndia ki progress dekh ke dil khush ho gaya!
Dev Kapoor
11 घंटे पहलेHar Hindustani ko yeh padhna aur samajhna chahiye.
Ayaan Khan
12 घंटे पहलेIs niti se desh ka bhala hoga ya nahi — debate honi chahiye.
भारतीयों को कम गुणवत्ता वाले खाद्य उत्पाद बेचने पर कंपनियों को फटकार
सुप्रीम कोर्ट ने भारत में खाद्य उत्पाद बेचने वाली कंपनियों के कथित दोहरे रवैये पर गंभीर नाराजगी जताई है। अदालत ने कहा कि कई कंपनियां पश्चिमी देशों की तुलना में भारत में कम गुणवत्ता वाले खाद्य उत्पाद बेच रही हैं। कोर्ट ने इस स्थिति को बेहद चिंताजनक बताया। मामले की सुनवाई जस्टिस जे.बी. पारदीवाला और जस्टिस के. विनोद चंद्रन की पीठ के सामने हुई।
सुनवाई के दौरान अदालत ने पैकेट में बिकने वाले खाद्य पदार्थों पर फ्रंट-ऑफ-पैक न्यूट्रिशन लेबलिंग अनिवार्य करने की जरूरत पर जोर दिया। इससे ग्राहकों को उत्पाद खरीदने से पहले उसमें मौजूद पोषक तत्वों और हानिकारक पदार्थों की जानकारी मिल सकेगी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि भारत में काम करने वाली कई बहुराष्ट्रीय खाद्य कंपनियां दूसरे देशों में स्वेच्छा से न्यूट्रिशन लेबलिंग अपनाती हैं, लेकिन भारत में ऐसे नियमों का विरोध करती हैं।
भारतीय उपभोक्ताओं को भी समान सुरक्षा का अधिकार
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि भारत के उपभोक्ताओं को भी अमेरिका और ब्रिटेन के नागरिकों की तरह सुरक्षा और उत्पादों से जुड़ी पूरी जानकारी पाने का अधिकार है। कंपनियों को अलग-अलग देशों में अलग मानक अपनाने के बजाय समान गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करनी चाहिए। अदालत ने स्पष्ट किया कि भारतीय ग्राहकों के साथ भी उतना ही सम्मानजनक व्यवहार होना चाहिए, जितना दूसरे देशों के उपभोक्ताओं के साथ किया जाता है।
जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान दिए गए निर्देश
सुप्रीम कोर्ट के ये निर्देश 3S and Our Health Society की ओर से दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान आए। अदालत ने अधिक मात्रा में फैट, शुगर और नमक वाले खाद्य उत्पादों के लिए अलग-अलग चेतावनी लेबल लगाने की बात कही। कोर्ट के निर्देश के अनुसार, ऐसे चेतावनी लेबल षट्कोणीय होने चाहिए। इन पर संबंधित अतिरिक्त पदार्थ की पहचान बताने वाली तस्वीर के साथ हाई फैट, हाई शुगर या हाई सॉल्ट जैसे शब्द भी स्पष्ट रूप से लिखे होने चाहिए।
फैट, शुगर और नमक के लिए अलग-अलग लेबल जरूरी
अदालत ने स्पष्ट किया कि एक ही षट्कोणीय लेबल में फैट, शुगर और नमक की सभी चेतावनियां एक साथ नहीं दिखाई जानी चाहिए। प्रत्येक पदार्थ के लिए अलग-अलग चेतावनी लेबल होने चाहिए। लेबल पर इस्तेमाल होने वाली तस्वीरों और फॉन्ट का आकार इतना स्पष्ट होना चाहिए कि ग्राहक खरीदारी के समय आसानी से जानकारी पढ़ सकें और उत्पाद की गुणवत्ता समझ सकें।
FSSAI को सीमा तय करने और लेबलिंग पर निर्देश
सुप्रीम कोर्ट ने एडेड शुगर और एडेड फैट के बजाय टोटल शुगर और सैचुरेटेड फैट को आधार बनाने के मुद्दे पर भी निर्देश दिए हैं। अदालत ने भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) को इनके लिए उचित सीमा निर्धारित करने को कहा है। साथ ही कोर्ट ने लगातार चेतावनी लेबल देखने से होने वाली लेबल फटीग यानी लेबल देखकर ऊब जाने की समस्या पर भी चिंता जताई। इन निर्देशों का उद्देश्य खाद्य उत्पादों की जानकारी को अधिक पारदर्शी बनाना और उपभोक्ताओं को बेहतर विकल्प चुनने में मदद करना है।








