अच्छे आचरण और शासन के नियमों के तहत मिली रिहाई: स्वतंत्रता दिवस पर सतना केंद्रीय जेल से 12 आजीवन कैदी रिहा
प्रतिक्रियाएँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं
पहले आप अपनी बात रखें
Comments • Reactions • Feedback
स्वतंत्रता दिवस पर सतना केंद्रीय जेल से 12 आजीवन कैदियों की रिहाई, अच्छे आचरण का मिला लाभ
सतना। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सतना केंद्रीय जेल से 12 आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदियों को रिहा किया गया शासन के निर्धारित नियमों और जेल में उनके अच्छे आचरण को देखते हुए यह रिहाई की गई।
रिहा होने वाले बंदियों में सतना जिले के 3, पन्ना जिले के 5 और छतरपुर जिले के 4 बंदी शामिल हैं। कुल 12 बंदियों को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आजादी का नया अवसर मिला।
जेल प्रशासन के अनुसार, बंदियों की रिहाई शासन द्वारा तय पात्रता और नियमों के तहत की गई है। लंबे समय से सजा भुगत रहे इन बंदियों के अच्छे आचरण को रिहाई में महत्वपूर्ण आधार माना गया।

