अनूपपुर में दो दिन से लापता युवक का झाड़ियों मिला : शरीर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका में जांच तेज

शरीर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका में जांच तेज
प्रतिक्रियाएँ

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं

पहले आप अपनी बात रखें

Comments • Reactions • Feedback

अनूपपुर में दो दिन से लापता युवक का झाड़ियों में मिला शव, शरीर पर चोट के निशान से हत्या की आशंका

 

अनूपपुर। जैतहरी थाना क्षेत्र के डूंगरीटोला में उस समय सनसनी फैल गई, जब दो दिनों से लापता 22 वर्षीय युवक गोवर्धन कोल का शव झाड़ियों में बरामद हुआ। युवक के अचानक लापता होने के बाद परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की।

 

जानकारी के अनुसार, गोवर्धन कोल दो दिन पहले गणेश विसर्जन के लिए घर से निकला था, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बावजूद जब युवक का पता नहीं चला तो परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस टीम ने उसकी तलाश शुरू की।

 

झाड़ियों में मिला युवक का शव

तलाश के दौरान शुक्रवार को डूंगरीटोला क्षेत्र की झाड़ियों में गोवर्धन का शव मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच की। प्रारंभिक जांच में युवक के शरीर पर चोट के निशान पाए जाने की बात सामने आई है। इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस हत्या की आशंका से भी मामले की जांच कर रही है।

 

एक संदेही हिरासत में, पूछताछ जारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एक संदेही को हिरासत में लिया है। उससे घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक आखिरी बार किन लोगों के संपर्क में था और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई।


 

पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

 

परिजनों में मातम, न्याय की मांग

युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार की ओर से घटना की निष्पक्ष जांच कर वास्तविकता सामने लाने और दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की जा रही है।

 

फिलहाल जैतहरी पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

प्रतिक्रियाएँ

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं

पहले आप अपनी बात रखें

Comments • Reactions • Feedback