बुढार में दुर्गा उत्सव समिति की बैठक आयोजित: नवरात्रि आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी

नवरात्रि आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी
प्रतिक्रियाएँ

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं

पहले आप अपनी बात रखें

Comments • Reactions • Feedback

 बुढार में मां दुर्गा उत्सव की तैयारियों को लेकर समिति की बैठक संपन्न, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारी

 

बुढार। वार्ड क्रमांक 10, गोदाम लाइन स्थित जय मां भवानी दुर्गा उत्सव समिति द्वारा आगामी दुर्गा उत्सव कार्यक्रम को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना से लेकर पंचमी से नवमी तक आयोजित होने वाले विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष श्री नीरज शर्मा ने की। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी मां दुर्गा का उत्सव श्रद्धा, उत्साह और आपसी सहयोग के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपने तथा व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रखने पर विशेष जोर दिया गया।

 

बैठक में निर्णय लिया गया कि पंचमी से नवमी तक बच्चों के लिए धार्मिक, सांस्कृतिक एवं मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें रामायण से जुड़े कार्यक्रम, बच्चों के खेल तथा अन्य धार्मिक आयोजन शामिल रहेंगे। समिति द्वारा आयोजन की तैयारियों, आवश्यक व्यवस्थाओं और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय को लेकर भी चर्चा की गई।

 

इस दौरान समिति के अध्यक्ष द्वारा विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए जिम्मेदारियां निर्धारित की गईं तथा पंडा की नियुक्ति को लेकर भी निर्णय लिया गया। सभी कार्यकर्ताओं ने उत्सव को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग देने की सहमति जताई।

 

 

 

बैठक में मुकेश सोंधिया, पप्पू गुप्ता, विजेंद्र सिंह, सुमित विश्वकर्मा, अमित विश्वकर्मा, विशाल सोनी, मयंक सोंधिया, आदित्य सोनी, ऋतिक सोंधिया, गौरव सेन, सागर सेन, सागर सेन (पांडा), धनु सोनी सहित ओम प्रकाश सेन, आयुष सेन, जय सेन, जतिन सेन एवं अन्य समिति कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

समिति के सदस्यों ने सामूहिक रूप से मां दुर्गा के उत्सव को भव्य, व्यवस्थित और भक्तिमय वातावरण में संपन्न कराने का संकल्प लिया।

प्रतिक्रियाएँ

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं

पहले आप अपनी बात रखें

Comments • Reactions • Feedback