अनूपपुर-छत्तीसगढ़ सीमा पर पुलिस की संयुक्त: 3 पिकअप से 20 मवेशी बरामद, 21.20 लाख का सामान जब्त

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं
पहले आप अपनी बात रखें
अनूपपुर-छत्तीसगढ़ सीमा पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 पिकअप से 20 मवेशी बरामद
अनूपपुर। जैतहरी थाना पुलिस और छत्तीसगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम ने अनूपपुर-छत्तीसगढ़ सीमा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए तीन पिकअप वाहनों को रोककर जांच की। पुलिस के अनुसार, तलाशी के दौरान तीनों वाहनों से कुल 20 मवेशी बरामद किए गए।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मवेशियों से भरे वाहनों को जब्त कर लिया। बरामद मवेशियों और वाहनों समेत जब्त सामान की कुल कीमत करीब 21.20 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान एक मवेशी की मौत भी हुई है। अन्य मवेशियों को सुरक्षित व्यवस्था में रखा गया है। मामले में पुलिस द्वारा वाहनों और मवेशियों से संबंधित दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
संयुक्त कार्रवाई के बाद पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि मवेशियों को कहां ले जाया जा रहा था और इस पूरे मामले में कौन-कौन लोग शामिल हैं। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

